Search

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने कहा- पदाधिकारियों के साथ गलत होना बर्दाश्त नहीं

Ranchi : झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने डोरंडा थाना प्रभारी के खिलाफ की जा रही ज्यादातियों पर कड़ा रूख अख्तियार किया है. एसोसिएशन ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि अगर किसी पुलिस पदाधिकारी को प्रताड़ित किया जाता है, तो एसोसिएशन के सदस्य चुप नहीं बैठेंगे. साथ ही सख्त कदम उठायेगा. इसे लेकर पुलिस एसोसिएशन ने बैठक की है.
 
एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू, उपाध्यक्ष माहताब आलम, संगठन सचिव मंटू कुमार व संयुक्त सचिव राकेश कुमार पांडेय ने कहा है कि आज पुलिस पदाधिकारी द्वारा न्यायसंगत कार्रवाई करने के बाद भी अनेकों प्रकार से प्रताड़ित हो रहे हैं. हाल के दिनों की घटनाओं में देखा गया है कि पुलिसकर्मी पर दबाव बनाने के लिए रसूखदार अपने ज्ञान का गलत इस्तेमाल करते हुए माननीय न्यायालय तक को दिगभ्रमित करके अपने पक्ष में आदेश पारित करा ले रहे हैं. 

पुलिस पदाधिकारी पर अपने अनैतिक नियम विरुद्ध कार्यों को करवाने के लिए दबाव के साथ धमकी दे रहे हैं. वर्दी उतरवा लेने की बात कह रहे हैं. झारखंड पुलिस ऐसे अनैतिक कार्यों का विरोध करता है. एसोसिएशन ने मांग की है कि उनके सम्मान के लिए झारखंड पुलिस एसोसिएशन सभी अनैतिक निर्णय के विरूद्ध चरणबद्ध आंदोलन करेंगे. 

हाल के दिनों में डोरंडा थाना एवं ST-SC थाना में घटित घटनाओं में अधिवक्ताओं के द्वारा अनैतिक बातों को मनवाने के लिए पुलिस पर लगातार दबाव बनाया जाता रहा. आज जो माहौल डोरंडा थाना प्रभारी  और पुलिस पदाधिकारी पर बनाया गया है, यह गलत है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही