Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी दिनेश अग्रवाल से पुलिस ने की पूछताछ

गबन से जुड़े एक मामले में रांची और जमशेदपुर पुलिस ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी माने जाने वाले दिनेश अग्रवाल से पूछताछ की है. पुलिस सूत्रों की मानें तो इस मामले में कुल चार लोगों से पूछताछ की गई.
Advertisement
Advertisement

Ranchi. :  गबन से जुड़े एक मामले में रांची और जमशेदपुर पुलिस ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी माने जाने वाले दिनेश अग्रवाल से पूछताछ की है. पुलिस सूत्रों की मानें तो इस मामले में कुल चार लोगों से पूछताछ की गई. हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा करने से इनकार किया है. 

 

बताया जा रहा है कि पूछताछ के दायरे में आए लोगों में जमशेदपुर के कदमा निवासी दिनेश अग्रवाल और सोनारी ईस्ट लेआउट निवासी अयान सरकार शामिल हैं. गुरुवार शाम दिनेश अग्रवाल के बिष्टुपुर थाना पहुंचने की भी सूचना है, जहां पुलिस अधिकारियों ने उनसे मामले से जुड़े कई बिंदुओं पर जानकारी ली. इस दौरान उनके परिजन भी थाना पहुंचे थे. 

 

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने रांची से भी दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. जांच एजेंसियों का कहना है कि कुछ दस्तावेज और अन्य साक्ष्य भी जुटाए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है. मामले में वित्तीय लेनदेन और कुछ संदिग्ध गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है. 

 

यह भी जानकारी सामने आ रही है कि जांच के दौरान पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों के ठिकानों पर दबिश दी और आवश्यक कागजात जब्त किए.  हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और सत्यापन के बाद ही आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा. 

 

फिलहाल पूरे मामले में पुलिस सतर्कता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मामला गबन से जुड़ा है या किसी अन्य वित्तीय अनियमितता से. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही