Search

 
 
 

हाजीपुर के लालगंज में पुलिस ने मारा छापा, 42 ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त

 

Patna : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर तबाही मचा रही है, मगर इस आपदा में भी कई लोग लूट मचा रहे हैं. वे इसमें भी लूट का अवसर ढूंढ़ रहे हैं. हालांकि प्रशासन इन पर बंदिश भी लगा रहा है. ताला मामला लालगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 का है. यहां एक घर में बनाए गए आक्सीजन सिलेंडर के गोदाम पर पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की. जिले के वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर लालगंज सीओ संतोष कुमार सिंह के छापेमारी अभियान का नेतृत्व किया. इस दौरान लालगंज, करताहां और वैशाली थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. इसमें मौके से पुलिस ने 42 ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किए गए. हालांकि इस दौरान गैस गोदाम का संचालक परवेज अहमद फरार हो गया.

11 दिन पहले भी इसी दुकान पर छापामारी की गई थी

बता दें कि लालगंज में जिस दुकान से पुलिस ने ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किया है, उस दुकान पर एसडीओ अरुण कुमार और एसडीपीओ राघव दयाल ने 11 दिन पहले भी छापेमारी की थी, लेकिन उस छापेमारी में पुलिस को कुछ खास बरामद नहीं हुआ था. लेकिन इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने बरामद किए गए सिलेंडर को बरामद किया और लालगंज थाना पर ले आई. हालांकि इस गैस गोदाम को लेकर स्थानीय लोगों की अपनी अलग राय है. स्थानीय लोगों ने बताया कि गैस गोदाम मोहम्मद परवेज अहमद का है, जो आक्सीजन सिलेंडर जरूरतमंद कोरोना मरीजों की जान बचाने के लिए उपलब्ध करवाता था.

दुकान संचालक मो. परवेज हो गया फरार

छापेमारी का नेतृत्व कर रहे सीओ लालगंज संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मो. परवेज अहमद के गोदाम से 42 सिलेंडर बरामद किए गए हैं. जिसमें कुछ सिलेंडर तो भरे हैं, जबकि कुछ खाली हैं, जिसकी रसीद उनके परिजनों को दे दी गई है. गैस गोदाम का संचालक वहां से फरार हो गया है. इस लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं हासिल हो सकी है. उसकी तलाश जारी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही