Search

 
 
 

भागलपुर में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला

 

Bhagalpur: अपराधियों ने दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र की है. इस वारदात से इलाके के लोगों में डर का माहौल है. मृतका की पहचान बलराम राय की पत्नी के रूप में हुई है. वह मंदिर से पूजा कर वापस घर लौट रही थी. इसी बीच बाइकसवार अपराधियों ने गोली मारकर महिला की हत्या कर दी.

प्रेम प्रसंग में हत्या की आ रही बात

घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है. डीएसपी निसार अहमद के नेतृत्व में इस मामले की छानबीन की जा रही है. यह बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में महिला की गोली मारकर हत्या की गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही