Search

 
 
 

Hazaribagh News: स्वैग इन रेस्टोरेंट में पुलिस की कार्रवाई, एक युवती और दो युवक हिरासत में

जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर एक रेस्टोरेंट में छापेमारी की. पुलिस की यह कार्रवाई कनहरी रोड स्थित होटल स्वैग इन फैमिली रेस्टोरेंट में की गई.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर एक रेस्टोरेंट में छापेमारी की. पुलिस की यह कार्रवाई कनहरी रोड स्थित होटल स्वैग इन फैमिली रेस्टोरेंट में की गई. यहां रूम सर्विस की आड़ में आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित होने की शिकायत पुलिस को मिली थी.

इसे भी पढ़ें: 

सूचना मिलते ही कोर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्टोरेंट परिसर की जांच की. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक युवती समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई. पुलिस की कार्रवाई की खबर फैलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेस्टोरेंट में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं. लोगों का कहना है कि इससे आसपास के आवासीय इलाके का माहौल प्रभावित हो रहा था और कई परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. स्थानीय लोगों के अनुसार, इस संबंध में पहले भी आपत्ति जताई गई थी.

 

शिकायतों के बाद रविवार को पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रेस्टोरेंट में जांच अभियान चलाया. पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटाई.

 

कोर्रा थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है. फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि रेस्टोरेंट में किस तरह की गतिविधियां संचालित हो रही थीं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही