Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : पुलिस ने सागर मंडल को सकुशल किया बरामद, 7 लोगों को हिरासत में लिया गया

Advertisement
Advertisement

Jamtara :  सोमवार रात सिकरपोशनी से अपहरण हुए सागर मंडल को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. बुधवार देर रात किया गया बरामद. पुलिस ने बताया कि सागर मंडल के परिजनों से अपहरणकर्ता ने 4 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए थाने में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया था.

एसआईटी टीम को मिली कामयाबी

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दीपक सिन्हा के सागर मंडल की खोज के लिए एक टीम गठित की थी. टीम की  विशेष अनुसंधान से उसे सकुशल बरामद कर लिया गया है. सागर को धनबाद के चिरकुंडा से बरामद किया गया. पुलिस ने 7 आरोपी को हिरासत में लिया है. सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जिन आरोपी को गिरफ्तार किया है. सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है. जिन्होने सागर मंडल का अपहरण किया था. लेकिन इस बात की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. फिलहाल हिरासत में लिए गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है. शायद और भी खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है.

परिजनों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है

सागर के सकुशल वापस आने से उसके परिजनों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है. बता दे कि मोहनपुर गांव के समीप गोविंदपुर साहिबगंज हाइवे सड़क के किनारे राम लखन होटल के समीप अपना घर बनवा रहा था. जिसके बाद ही उसका अपहरण कर लिया गया था. इस घटना को लेकर करमाटांड़ थाना में काण्ड संख्या 32/2021 दर्ज कर छानबीन की जा रही थी. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही