Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो में पुलिस ने सतर्कता के लिए चलाया वाहन चेकिंग अभियान

Advertisement
Advertisement

Bermo: गोमिया, बोकारो थर्मल एवं विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासन ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को लेकर पुलिस सख्त दिखी. कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत आज से नए प्रतिबंधों को लागू किया है. और उसे कड़ाई से पालन कराने का आदेश दिया गया है. इसी के तहत बेरमो की पुलिस ने जगह जगह जांच अभियान चलाया. गोमिया में थाना प्रभारी आशीष खाखा गोमिया में एवं बोकारो थर्मल थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व जारंगडीह के सड़क में मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को लेकर अभियान चलाया. साथ ही वाहनों को झारखंड सरकार द्वारा जारी ई-पास की जांच की गई. वाहन में सवार व्यक्ति चलने का कारण भी पूछा, जिन लोगों के पास ई-पास नहीं था. उन्हें  सही कारण पूछा गया. पुलिस ने कई लोगों को चेतावनी देकर छोड़ भी दिया. बेवजह घूम रहे लोगों को फटकार भी लगाई.

दुकानदारों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश

बोकारो थर्मल थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह ने दुकानदारों को कोविड गाइडलाइन का पालन कराते हुए ग्राहक को सामान देने को कहा. साथ ही ज्यादा भीड़ इक्क्ठा न करने की भी सलाह दी. मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने का निर्देश भी दिया. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोविड के दूसरे रूप की भयावह स्थिति को देखते हुए आज के वर्तमान समय में बिगड़ते हालात को देखते हुए लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी है. साथ ही जितने भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान जारंगडीह बाजार में हैं सभी को समय रहते बंद करने का दिशा निर्देश दिया.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही