Search

 
 
 

Jamshedpur News: बंद से पहले पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, एसएसपी ने बाइक से किया फ्लैग मार्च

3 जुलाई 2026 को प्रस्तावित जमशेदपुर बंद को देखते हुए जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में गुरुवार को वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में शहर के प्रमुख और संवेदनशील इलाकों में बाइक दस्ते के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur: 3 जुलाई 2026 को प्रस्तावित जमशेदपुर बंद को देखते हुए जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में गुरुवार को वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में शहर के प्रमुख और संवेदनशील इलाकों में बाइक दस्ते के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील भी की.

Uploaded Image

फ्लैग मार्च साकची गोलचक्कर, बिष्टुपुर चौक, पी एंड एम मॉल समेत शहर के कई संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा. मार्च में सिटी एसपी, डीएसपी सहित पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल रहे. पूरे मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और लोगों को यह संदेश दिया गया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है.

इसे भी पढ़ें: 

एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने कहा कि बंद के दौरान शहर में शांति और सामान्य स्थिति बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों में धारा 163 लागू कर दी है और सभी नागरिकों से इसका पालन करने की अपील की गई है.

 

उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार शहर में गश्त कर रही है. पहले भी बाइक से गश्त की गई थी और इस बार भी बाइक फ्लैग मार्च के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया. उन्होंने कहा कि बंद के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए करीब 500 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है.

 

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पूरी सतर्कता के साथ पूरे शहर में नजर बनाए हुए है ताकि बंद के दौरान आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और शहर में शांति एवं सामान्य जनजीवन बना रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही