Search

 
 
 

जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 3 अपराधी 3 लाख नगद के साथ अरेस्ट

जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड का रांची पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी का नाम देव कुमार, आयुष कुमार दत्ता और विकास महली है. पुलिस ने इनके पास से तीन लाख 977 रुपये बरामद किया है.
 

Ranchi: जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड का रांची पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी का नाम देव कुमार, आयुष कुमार दत्ता और विकास महली है. पुलिस ने इनके पास से तीन लाख 977 रुपये बरामद किया है.

 

इसके अलावा टूटा हुआ ताला और कपड़ा बरामद किया है. आपको बता दें कि कल (शुक्रवार) पुलिस की टीम ने तीन संदिग्ध चोरों को हिरासत में लिया था. जिसमें एक चोर ने पुलिस को बताया था कि हमने देर रात मंदिर में प्रवेश किया था, लेकिन इस वारदात को अंजाम नहीं दिया था.

 

पुलिस की गहनता से पूछताछ करने के बाद दो लोगों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. जिसके बाद अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया. एक दिन पहले (गुरुवार की रात) ग्यारह बजे जगन्नाथ मंदिर में तैनात गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या कर दी गई थी.

 

बिरसा मुंडा मंदिर परिसर में सो रहे थे. इस दौरान चोरों ने मंदिर में प्रवेश किया और चाकू से गोद कर हत्या कर दी. जिसके बाद चोर मंदिर में रखे दान पेटी का ताला तोड़कर नगद चुरा कर फरार हो गए थे. इस घटना के बाद आज आदिवासी संगठनों ने जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सड़क जाम कर अपना विरोध जताया था.

 

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं, अन्य संदिग्ध से पूछताछ कर रही थी. पुलिस की पूछताछ में चोर ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. जिसकी बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही