Search

 
 
 

विधानसभा घेरने जा रहे पंचायत स्वयं सेवकों को पुलिस ने रोका

 
Ranchi :  पंचायत स्वयं सेवक संघ के बैनर तले राज्य भर के हजारों कर्मचारी शुक्रवार को पांच सूत्री मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करने पहुंचे. मौसी बाड़ी मैदान से विधानसभा की ओर जाने से पहले साईं मंदिर गेट के समीप पुलिस ने उन्हें रोक दिया. वहां बड़ी संख्या में महिला- पुरुष जवानों को तैनात किया गया था. पंचायत स्वयं सेवक संघ के नेता मनोज यादव ने कहा कि सरकार हमसे सभी काम करवाती है, लेकिन उसके बदले में सही वेतन नहीं देती है. सरकार ने सभी मांगें पूरी करने का वादा किया था. लेकिन चार साल बीत गया. अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है.

सीएम से वार्ता कराने की मांग भी पूरी नहीं गयी- चंद्रदीप

पंचायत स्वयं सेवक के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने कहा कि चुनाव से पहले वादा किया गया था. लेकिन चार साल बाद भी पंचायत स्वयं सेवकों को न मानदेय मिला और न ही स्थायीकरण हुआ. 20 दिनों से सीएम से वार्तालाप कराने के लिए हम समय मांगते रहे. लेकिन हमारी बात नहीं सुनी गयी. थक- हार कर आज राज्य भर के हजारों पंचायत स्वयं सेवक विधानसभा घेरने पहुंचे हैं. 10 दिनों में सीएम से वार्ता नहीं करायी गयी, तो 2024 के चुनाव में वादाखिलाफी करने वाली सरकार को महंगा पड़ेगा.
इसे भी पढ़ें – लैंड">https://lagatar.in/land-scam-hearing-on-bail-application-former-dc-chhavi-completed-ed-court-reserves-verdict/">लैंड

स्कैम: पूर्व DC छवि की जमानत अर्जी पर सुनवाई पूरी, ED कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही