Search

 
 
 

रांची में दिखी पुलिस की सख्ती, पांच चेकपोस्ट पर चलाया गया सघन जांच अभियान

 

Ranchi : कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर झारखंड सरकार ने 13 मई से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को 27 मई की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया है. इस बार सख्ती भी बढ़ाई गई है. यह सख्ती 16 मई रविवार से लागू हो गई है. इसी दौरान बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में रविवार को बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में रांची-टाटा मार्ग बुंडू, तमाड़-चौका बॉर्डर, तमाड़-खूंटी रोड, बुंडू -सोनाहातू रोड समेत पांच चेकपोस्ट पर जांच अभियान चलाया गया. बिना ई-पास के जिले में बाहर के गाड़ियों की एंट्री नहीं होने दी. वहीं एसडीपीओ ने जिले के बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग भी की. एसडीपीओ अजय कुमार ने आम लोगों से भी अपील की कि बेवज़ह बाहर ना निकलें और जरूरी है तो सरकार के आदेशों का पालन करते हुए ही बाहर निकलें.

सख्ती से पालन करवाने का निर्देश

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की पाबंदियों का सख्ती से अनुपालन कराने के लिए एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने शनिवार की शाम पुलिस लाइन में जिले सभी डीएसपी, थाना प्रभारी, ट्रैफिक थाना प्रभारी को ब्रीफ दिया था और लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश दिए है. इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि बेवजह सड़क पर घूमने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए. ऐसे लोग पकड़े जाते हैं तो उनके खिलाफ सीधी कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि 16 मई से स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान का कड़ाई से पालन करवाया जाएगा. इसके लिए सभी थानेदारों को विशेष हिदायत दी गई है. साथ ही ट्रैफिक पुलिस के जवानों को भी इस संबंध में ब्रीफ किया गया. राजधानी में क्विक रिस्पांस टीम बढ़ा दी गई है.

रांची जिले की सीमा पर तैनात पुलिसकर्मी

रांची के सीमा पर पोस्ट बनाया गया है. पोस्ट में 1-4 की संख्या में पुलिस बल के अलावा मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. बिना पास के किसी भी वाहन को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. कहा गया है कि एंबुलेंस को इससे मुक्त रखा गया है. इस प्रतिबंध से व्यवसायिक मालवाहक वाहनों को मुक्त रखा गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही