Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिसकर्मियों ने दिया मानवता का परिचय, महिला के शव को ढोकर पहाड़ से उतारा नीचे

Advertisement
Advertisement
Godda: डयूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी ने कर्तव्यनिष्ठा और मानवता का परिचय दिया. उन्होंने तीन किमी तक शव को ढोकर पहाड़ से नीचे उतारा, इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. गोड्डा पुलिस की मानवता की चर्चा इलाके में काफी हो रही है. जिला के ललमटिया थाना के बड़ा सुरला पहाड़ पर एक महिला का शव मिला. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में फेंक दिया गया. जहां पर आवागमन का कोई रास्ता नहीं है, वहां तक सिर्फ पैदल ही जाया जा सकता है. इसे भी पढ़ें - UP">https://lagatar.in/up-ats-arrested-isi-agent-from-meerut/">UP

ATS ने ISI एजेंट को मेरठ से धर दबोचा, रूस की इंडियन एंबेसी से भेजता था सेना की गोपनीय जानकारियां

पुलिस ने दिया मानवता का परिचय

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/godda-police1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल तक सब इंस्पेक्टर जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में पहुंची. वहां से शव को पहाड़ से नीचे लाने का कोई साधन नहीं था, ऐसे में शव को सब इंस्पेक्टर जितेंद्र वर्मा खुद वहां पहुंचे और खटिया पर शव लेकर पहाड़ से नीचे उतकर थाना तक लाने का निर्णय लिया. शव को नीचे लाने के लिए सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार वर्मा और एक चौकीदार ने मिलकर उसे कंधे पर टांग लिया. इस दौरान पहाड़ी रास्तों पर तकरीबन तीन किलोमीटर पैदल खटिया पर शव लेकर जितेंद्र वर्मा व चौकीदार चलते रहे. पहाड़ से शव को लाने के बाद उसे थाना तक वाहन से ले जाया गया, इसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इस कार्य में कुछ स्थानीय लोगों का भी साथ पुलिस को मिला. इसे भी पढ़ें -बिहार">https://lagatar.in/bihar-inter-exam-45-candidates-expelled-on-third-day-7-caught-giving-exam-in-exchange-for-others/">बिहार

इंटर परीक्षा : तीसरे दिन 45 परीक्षार्थी निष्कासित, 7 दूसरे के बदले एग्जाम देते पकड़े गये

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही