Search

 
 
 

साइबर अपराध की जांच में दक्ष होंगे पुलिसकर्मी, रांची में 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए झारखंड पुलिस ने जांच अधिकारियों की क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है. इसी कड़ी में अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय, होटवार में सोमवार से “साइबर अपराध का अनुसंधान” विषय पर पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई.
 

Ranchi: साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए झारखंड पुलिस ने जांच अधिकारियों की क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है. इसी कड़ी में अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय, होटवार में सोमवार से “साइबर अपराध का अनुसंधान” विषय पर पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई.

 

कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिन्हा ने किया. प्रशिक्षण में देश की प्रतिष्ठित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद से आए विशेषज्ञ प्रशिक्षक पुलिस पदाधिकारियों को साइबर अपराध की जांच से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दे रहे हैं. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल भुगतान से जुड़े अपराध, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होने वाले अपराधों की जांच, डिजिटल साक्ष्य संग्रहण, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड (IPDR) के विश्लेषण, डार्क वेब तथा क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े अपराधों की पड़ताल जैसे विषयों पर व्यावहारिक और तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा.

 

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखंड पुलिस की विभिन्न इकाइयों से आए 78 पुलिसकर्मी और पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं. इनमें आरक्षी, सहायक अवर निरीक्षक, अवर निरीक्षक और पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं. अधिकारियों का कहना है कि आधुनिक तकनीक के साथ साइबर अपराध के तरीके लगातार बदल रहे हैं. ऐसे में जांच अधिकारियों को नवीनतम तकनीकों और जांच प्रक्रियाओं से प्रशिक्षित करना आवश्यक है, ताकि साइबर अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके और आम लोगों को बेहतर सुरक्षा प्रदान की जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही