Search

 
 
 

बिहार में पॉलिटिकल ड्रामा चरम पर, भाजपा बोली- खेला नहीं विकास का रेला होगा

 
  • सारे कांग्रेसी विधायक हैदराबाद शिफ्ट
  • महत्वपूर्ण है 12 को विस का फ्लोर टेस्ट
  • बिहार में पॉलिटिकल ड्रामा चरम पर
Gyanvardhan Mishra Patna : बिहार का पॉलिटिकल ड्रामा चरम पर है. 12 फरवरी को नीतीश सरकार को बहुमत साबित करना है. विधानसभा अध्यक्ष के भविष्य का भी फैसला होगा. वर्तमान अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी रहेंगे या जाएंगे उसी दिन फ्लोर पर फैसला होगा. लगभग सभी दलों के नेता एक-दूसरे दल के विधायकों को अपने-अपने करीब होने का दावा कर रहे हैं. सर्वाधिक खतरा कांग्रेस को है. इसके विधायक यदि टूटे तो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के समाप्त हो रहे राज्यसभा के कार्यकाल के बाद होने वाले चुनाव पर भी असर पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. बताते हैं इन्हीं सब कारणों से बिहार के कांग्रेसी विधायकों को कड़ी निगरानी में हैदराबाद में रखा गया है. इस संबंध में जब यह सवाल किया गया कि पॉलिटिकल गलियारों में यह चर्चा है कि जदयू की कांग्रेस पर नजर है तो अखिलेश सिंह ने कहा कि हम लोगों की भी नजर जदयू पर है. अब तो 12 तारीख को ही पता चलेगा कि क्या खेल होगा. उस दिन दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपनी पारी खेल चुके हैं. नीतीश जी अब इतिहास हो गए हैं. 12 तारीख को आप लोग ही खुद यह चीज कहिएगा और हमको याद कीजिएगा. बाकी क्या होगा और नहीं होगा इस पर कुछ नहीं कहना है.

फ्लोर टेस्ट के पहले राजद का गेम

दूसरी ओर राजद के मुखर विधायक भाई वीरेंद्र ने दावा किया कि 12 फरवरी को जो होगा उसको पूरा बिहार देखेगा. इस संबंध में प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता ओरभाकर मिश्र ने कहा कि जो बिहार में विकास नहीं चाहते, बिहार को सिर्फ सियासी तमाशा की जगह बनाना चाहते हैं. वही लोग इस तरह की बात बोलते हैं. बिहार में अब कोई खेला नहीं होगा. एनडीए की सरकार में खेला नहीं, मेला होगा. रोजगार का मेला. समृद्ध बिहार के उत्सव का मेला. तरक्की और तालीम का मेला. मिश्र के मुताबिक बिहार में एनडीए की सरकार मजबूत है. फिर भी बिहार के विकास की मुख्यधारा में अगर कोई भागीदार बनने के लिए एनडीए या भाजपा से जुड़ना चाहते हैं, तो उनका तहेदिल से स्वागत है, चाहे वे किसी दल के हों. एनडीए का एक ही लक्ष्य है, बिहार का तीव्र गति से विकास और उसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एनडीए प्रतिबद्ध है. बिहार में खेला नहीं, विकास का रेला होगा. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/raids-in-manesar-to-investigate-bmw-found-from-former-cms-delhi-residence-mp-dheeraj-sahu-also-summoned/">पूर्व

CM के दिल्ली आवास से मिले BMW की जांच को लेकर मानेसर में छापेमारी, सांसद धीरज साहू को भी समन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही