Search

 
 
 

Political News : बच्चा चोरी और महिला सुरक्षा मॉडल पर बीजेपी ने सरकार को घेरा

झारखंड में लगातार हो रही बच्चा चोरी की घटनाओं और महिला सुरक्षा को लेकर बीजेपी ने सरकार पर निशाना साधा है. पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार कान में रूई डालकर सो रही है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह विफल साबित हुई है.
 

Ranchi :  झारखंड में लगातार हो रही बच्चा चोरी की घटनाओं और महिला सुरक्षा को लेकर बीजेपी ने सरकार पर निशाना साधा है. पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार कान में रूई डालकर सो रही है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह विफल साबित हुई है. 

 

उन्होंने कहा कि झारखंड के कोल्हान क्षेत्र से अब तक लगभग 103 बच्चे लापता हो गए हैं, जो बेहद ही चिंताजनक है. वहीं रांची के कोकर इलाके से डेढ़ साल की बच्ची के लापता होने के मामले में भी परिवार लगातार प्रशासन से सवाल कर रहा है. लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नजर नहीं की गई है.

 

राफिया नाज ने कहा कि सरकार ने महिला की सुरक्षा को लेकर भी बड़े-बड़े दावे किए थे. लेकिन जमीनी हकीकत पूरी तरह अलग दिखाई दे रही है.. महिला सुरक्षा का मॉडल बताने वाली सरकार आज बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा करने में पूरी तरह फेल हो चुकी है.

 

.उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और महिला खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं. उन्होंने सरकार से लापता बच्चों की जल्द बरामदगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही