Search

 
 
 

Political News: कांग्रेस संगठन पर फिर बरसे वित्त मंत्री, बोले- प्रदेश अध्यक्ष आखिर चाहते क्या हैं ?

झारखंड के वित्तमंत्री और कांग्रेस नेता राधा कृष्ण किशोर ने एक बार फिर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भाषा के मुद्दे पर पार्टी का क्या स्टैंड है, यह अब तक प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट नहीं किया है.
 

Ranchi: झारखंड के वित्तमंत्री और कांग्रेस नेता राधा कृष्ण किशोर ने एक बार फिर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भाषा के मुद्दे पर पार्टी का क्या स्टैंड है, यह अब तक प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट नहीं किया है. मैंने जो सवाल उठाए हैं, वे पूरी तरह सही हैं.

 

राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि इस मुद्दे पर अब वह और दीपिका पांडे अपने विवेक से पार्टी की बैठक में अपना पक्ष रखेंगे. उन्होंने कहा कि आखिर प्रदेश अध्यक्ष चाहते क्या हैं. जिन विषयों को मैंने उठाया है, उसपर आज भी कायम हूं.

 

उन्होंने परिवारवाद के आरोपों पर भी जवाब दिया. कहा कि लोग कहते हैं कि राधा कृष्ण किशोर को पुत्र मोह है, लेकिन पूरी कमेटी में कितना परिवारवाद हुआ है, यह सबको दिख रहा है. क्या मेरा बेटा राजनीति में नहीं आ सकता.

 

वित्त मंत्री ने प्रदेश कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी इतनी सुस्त क्यों है. उन्होंने नई कमेटी को लेकर भी तंज कसा और कहा कि अगर इस जंबो जेट कमेटी के सहारे 2029 के चुनाव में पार्टी को 32 सीटें मिल जाती हैं, तब मैं मानूंगा कि मैं गलत था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही