Search

 
 
 

झारखंड में नहीं चल पाए यूपी के राजनीतिक दल, हो गया सूपड़ा साफ

 

Ranchi : झारखंड विधानसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश के राजनीतिक दलों का जलवा नहीं चल पाया. वे झारखंड में अपनी जमीन तलाशते रह गए. समाजवादी पार्टी के टिकट पर सात व बसपा के टिकट पर एक उम्मीदवार चुनावी मैदान में था. लेकिन किसी ने भी जीत का स्वाद नहीं चखा. इन दोनों दलों का झारखंड में सूपड़ा साफ हो गया.

राजद से समाजवादी पार्टी का दामन थामने वाले गिरिनाथ सिंह को करारी हार मिली. इसी तरह छत्तरपुर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली ममता भुईयां व कांग्रेस से सपा में गए उमाशंकर अकेला को बरही सीट पर हार का सामना करना पड़ा. विश्रामपुर से सपा उम्मीदवार अंजू देवी, मनिका से रघुपाल सिंह, हुसैनाबाद से कमलेश यादव व पाकुड़ से अकील अख्तर को जनता ने बाहर का रास्ता दिखा दिया. वहीं आजसू से बसपा का दामन थामने वाले कुशवाहा शिवपूजन मेहता को भी हुसैनाबाद सीट से करारी हार का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें : आईपीएल">https://lagatar.in/ipl-2025-auction-shreyas-iyer-sold-for-26-75-crores-rishabh-pant-sold-for-27-crores-created-history/">आईपीएल

2025 नीलामी : श्रेयस अय्यर 26.75 करोड़, ऋषभ पंत 27 करोड़ में बिके, इतिहास रचा

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही