Search

 
 
 

जगन्नाथपुर मंदिर गार्ड हत्याकांड : बाबूलाल ने रांची पुलिस की कार्यशैली पर उठाये सवाल

राजधानी के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर के गर्भगृह की सुरक्षा में तैनात एक प्रहरी की हत्या से सियासी माहौल गरमा गया है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार और पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.
 

Ranchi :  राजधानी के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर के गर्भगृह की सुरक्षा में तैनात एक प्रहरी की हत्या से सियासी माहौल गरमा गया है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार और पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

 

 

बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट साझा किया है. उन्होंने लिखा है कि इस घटना की सूचना से वे स्तब्ध हैं. उन्होंने कहा कि जिस इलाके में यह घटना हुई है, वहां विधानसभा और हाईकोर्ट जैसे संवेदनशील संस्थान हैं.

 

मरांडी ने आगे कहा रकि ऐसे उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र स्थित मंदिर के अंदर घुसकर हत्या करना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है. उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों के भीतर रांची में मंदिर के पास दो हत्याएं हो चुकी हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि रांची पुलिस अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही है.

 

भाजपा नेता ने कहा कि पुलिस की स्थिति सांप निकल जाने के बाद लाठी पीटने जैसी हो गई है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस मामले पर चुप्पी तोड़ने की मांग की. कहा कि मुख्यमंत्री की खामोशी से अपराधियों और अयोग्य पुलिस अधिकारियों का मनोबल बढ़ रहा है.

 

साथ ही उन्होंने अयोग्य अधिकारियों को हटाने और एसपी व एसएसपी स्तर के अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही