Search

 
 
 

रांची के ओरमांझी से 14.9 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र से पुलिस ने 14.9 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में साहिल अंसारी, जयप्रकाश महतो, गुलफान अंसारी, जावेद अंसारी, देवेंद्र महतो और शोएब अंसारी शामिल है.
 

Ranchi : जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र से पुलिस ने 14.9 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में साहिल अंसारी, जयप्रकाश महतो, गुलफान अंसारी, जावेद अंसारी, देवेंद्र महतो और शोएब अंसारी शामिल है.

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को जानकारी मिली थी कि ओरमांझी इलाके में कुछ युवक एक जगह पर जमा हुए हैं और ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे हैं. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद एक टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई.

 

पुलिस को आते देख सभी भागने की कोशिश करने लगे, जिसे पुलिस की टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया. सभी को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की गई. पुलिस पूछताछ में तस्करों ने बताया कि कम दाम में ब्राउन शुगर खरीद कर ऊंचे दामों पर बेचते हैं. 

 

इस कारोबार में कम लागत में अधिक मुनाफा होता है. इसके बाद पुलिस ने इस मामले में संलिप्त सभी तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही