Search

 
 
 

SIR पर सियासत गरमाई, बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Ranchi News : बाबूलाल ने साहिबगंज में सरकारी अधिकारियों के झामुमो के कार्यक्रम में बैठने को लेकर भी सवाल उठाए. कहा कि संताल परगना के पाकुड़, राजमहल, लिट्टीपाड़ा और महेशपुर जैसे विधानसभा क्षेत्रों में 2019 से 2024 के बीच मतदाताओं की संख्या में एक विशेष समुदाय की असामान्य बढ़ोतरी की बात सामने आती रही है.
 
बाबूलाल मरांडी

Ranchi News : झारखंड में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि SIR प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए सरकार हर तरह के हथकंडे अपना रही है. SIR के बीच सरकार की ओर से ऑफलाइन आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश दिया गया है. वहीं गोड्डा में BLA-2 के रूप में अधिकृत भाजपा कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया. 

 

बाबूलाल ने साहिबगंज में सरकारी अधिकारियों के झामुमो के कार्यक्रम में बैठने को लेकर भी सवाल उठाए. कहा कि संताल परगना के पाकुड़, राजमहल, लिट्टीपाड़ा और महेशपुर जैसे विधानसभा क्षेत्रों में 2019 से 2024 के बीच मतदाताओं की संख्या में एक विशेष समुदाय की असामान्य बढ़ोतरी की बात सामने आती रही है. ऐसे में ऑफलाइन प्रमाण पत्रों का गलत इस्तेमाल कर अपात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने या गलत तरीके से दर्ज नामों को बचाने की कोशिश की जा सकती है.

 

भाजपा नेता ने चुनाव आयोग से SIR प्रक्रिया को बिना किसी राजनीतिक दबाव के निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरा कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में हुई असामान्य बढ़ोतरी की जांच होनी चाहिए और संदिग्ध नामों का सत्यापन किया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने की मांग की कि किसी योग्य मतदाता का नाम सूची से न हटे और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही