Search

सिवान : स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र में खुली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल, परिजन मरीज को ठेले पर लेकर पहुंचे अस्पताल

Siwan : बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था कितनी अच्छी है इसकी पोल खोलने के लिए स्वास्थ्य मंत्री के गृह क्षेत्र से आयी तस्वीर ही काफी है. जहां एक मजबूर बेटा अपने पिता को ठेले पर लेकर अस्पताल पहुंचा है. नीतीश कुमार मीटिंग करके कई बार स्वास्थ्य व्यवस्था की जायजा लेते है. लेकिन बिहार की जमीनी हकीकत सरकारी व्यवस्था से अलग ही दिख रही है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/thela-2.jpg"

alt="" class="wp-image-67108"/>

बेटा अपने पिता को ठेले में लेकर अस्पताल पहुंचा


यह तस्वीर सिवान के मौरवा से आयी है जहां एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण बेटा अपने पिता को ठेले में लेकर अस्पताल पहुंचा इलाज कराने. यह तस्वीर स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर रहा है. जहां एंबुलेंस के अभाव में परिजन मरीज को ठेले पर लादकर अस्पताल इलाज कराने के लिये ले जाना पड़ा. जिसे देखकर लोगों में काफी आक्रोश दिखा. मैरवा थाना क्षेत्र के सिसवा खुर्द गांव से ठेले पर लादकर अपने पिता को इलाज कराने के लिए अस्पताल उसके बेटे ले जा रहा था.

दोषी पाये जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई


परिजन ने कहा कि एंबुलेंस को कई बार कॉल किया गया. लेकिन कोई रिप्लाई नहीं आया. जिसके बाद मरीज की स्थिति को देखते हुए मजबूर परिजन ठेले में लादकर ले गये. सिवान सदर अस्पताल के सीएमओ डॉ. एमआर रंजन ने बताया कि इस तरह की बातें सामने आई हैं. जांच किया जा रहा है, ये व्यक्ति क्यों ठेले पर अपने पिता को इलाज कराने के लिए ले जा रहा था. क्या उन्होंने एंबुलेंस वाले को कॉल किया था या नहीं. अगर कॉल किया था तो किस नंबर पर कॉल किया था. इसकी जांच की जा रही है. अगर इसमें कोई दोषी पाया जाता है तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//