Search

 
 
 

Bokaro News: बोकारो में कदाचारमुक्त हुई पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा

जिले के कुल 10 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न हुई. परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: जिले के कुल 10 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न हुई. परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई. सभी केंद्रों पर सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं परीक्षा संचालन की सतत निगरानी की गई.

Uploaded Image

परीक्षा में कुल 5,910 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5,464 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 446 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: 

प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया गया. परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच, सुरक्षा व्यवस्था तथा आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो सकी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही