Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING : आठ महीने बाद जेल से निकली पूजा सिंघल, पति आए थे लेने जेल गेट

Ranchi: मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी निलंबित आईएएस पूजा सिंघल को करीब आठ महीने खुली हवा में सांस ली. बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से पूजा सिंघल बाहर निकल गयी हैं. उन्हें लेने पति अभिषेक झा पहुंचे थे, जिसके साथ वह कार में बैठकर जेल से बाहर निकल गईं. इससे पहले मंगलवार को ईडी कोर्ट ने पूजा सिंघल को रिहा करने का आदेश जारी किया था. इस दौरान पूजा सिंघल के अधिवक्ता ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार झारखंड से फिलहाल बाहर रहेंगी. लेकिन उन्हें कुछ समय दिया जाए, संभवत पूजा गुरुवार को रांची से बाहर जाएंगी. कोर्ट का आदेश जेल पहुंचा और सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पूजा सिंघल को जेल से रिहा कर दिया गया. इसे भी पढ़ें - होल्डिंग">https://lagatar.in/plea-against-holding-tax-hike-hc-seeks-rejoinder-on-governments-reply/">होल्डिंग

टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ याचिकाः हाईकोर्ट ने सरकार के जवाब पर रिज्वाइंडर मांगा 

बेटी के इलाज के लिए मिली जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने पूजा सिंघल को एक माह की अंतरिम जमानत दी है. अदालत ने यह शर्त लगाई है कि वह अपनी बेटी के इलाज के लिए उसके साथ रह सकती हैं. लेकिन वो रांची नहीं आएंगी, जब तक की उनके मामले में कोर्ट में सुनवाई ना हो.

पूजा सिंघल के सीए के घर से बरामद हुए थे 19 करोड़ रूपया

खूंटी में डीसी रहने के दौरान पूजा सिंघल पर मनरेगा योजना में घोटाले करने का आरोप है. इस मामले की जांच ईडी के द्वारा की जा रही है. जांच के दौरान ईडी ने 5 मई 2022 पूजा सिंघल के ठिकाने पर छापेमारी की थी. पूजा सिंघल के सहयोगी सीए सुमन कुमार के पास से कुल 19 करोड़ बरामद हुए थे. इसके बाद ईडी ने पूजा सिंघल से पूछताछ की और बाद में उन्हें 11 मई 2022 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. इसे भी पढ़ें -असिस्टेंट">https://lagatar.in/assistant-town-planner-appointment-case-hc-told-jpsc-take-instructions-from-the-government-next-hearing-on-11th/">असिस्टेंट

टाउन प्लानर नियुक्ति मामला : HC ने JPSC को कहा- सरकार से निर्देश लें, 11 को अगली सुनवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही