Ranchi : निलंबित IAS पूजा सिंघल बुधवार को ED कोर्ट में हाजिरी लगाने पहुंची थी. सुबह करीब 11:30 में वह कोर्ट में दाखिल हुईं. बुधवार को जब पूजा सिंघल कोर्ट में हाजिरी लगाने पहुंची तो सबकी नजरें उनपर थी. अपनी काली रंग की कार से उतरकर वह सीधे कोर्ट के समक्ष हाजिर हुईं. पूजा सिंघल उसी पल्स अस्पताल के नाम पर रजिस्टर्ड कार से कोर्ट पहुंची थी. जिसको लेकर जांच एजेंसी सवाल खड़ा कर रही है कि पल्स के निर्माण के लिए करोड़ों रुपये आया कहां से. आरोपों के मुताबिक, पूजा सिंघल के पति द्वारा संचालित पल्स अस्पताल पूजा सिंघल की अवैध कमाई से बना है. जिसे लेकर वह ED कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक के चक्कर लगा रही हैं. पूजा पर खूंटी जिले में डीसी रहते हुए करोड़ों रुपए का घोटाला कर उस राशि को अलग-अलग जगह निवेश करने का आरोप है. इसे भी पढ़ें - सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-orders-ambani-family-will-get-z-security-even-abroad/">सुप्रीम
कोर्ट का आदेश, विदेश में भी मिलेगी अंबानी परिवार को Z+ सिक्योरिटी [wpse_comments_template]
जिस पल्स हॉस्पिटल की जांच कर रहा ED, उसी के नाम से रजिस्टर्ड कार से कोर्ट पहुंची पूजा सिंघल

Leave a Comment