Search

 
 
 

सुप्रीम कोर्ट का आदेश, विदेश में भी मिलेगी अंबानी परिवार को Z+ सिक्योरिटी

 
NewDelhi/Mumbai : देश के सबसे बड़े बिजनसमैन में से एक मुकेश अंबानी परिवार को अब देश के साथ ही विदेश में भी जेड प्लस सुरक्षा कवर मिलेगा. खबर है कि सुप्रीम कोर्ट ने पूरे भारत और विदेशों में व्यवसायी मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को उच्चतम स्तर की Z+ सुरक्षा कवर प्रदान करने का निर्देश दिया. SC ने कहा कि भारत या विदेश में उच्चतम स्तर की Z+ सुरक्षा कवर प्रदान करने की पूरी लागत मुकेश अंबानी परिवार वहन करेगा. इसे भी पढ़ें : उमेश">https://lagatar.in/umesh-pal-murder-case-bjp-mp-said-it-will-not-be-a-surprise-if-atiq-ahmeds-car-overturns/">उमेश

पाल हत्याकांड : बोले भाजपा सांसद, अतीक अहमद की गाड़ी पलट भी जाये तो कोई आश्चर्य नहीं होगा

2013 में मिली थी जेड कैटेगरी सिक्योरिटी

अंबानी को पहली बार 2013 में भुगतान आधार पर सीआरपीएफ कमांडो का जेड श्रेणी का सुरक्षा कवर प्रदान किया गया था. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की पत्नी नीता अंबानी को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है, जिसमें कमांडो की संख्या कम होती है. इससे पूर्व सरकार ने पिछले साल सितंबर में अंबानी के सुरक्षा कवर को बढ़ाकर जेड प्लस कर दिया था. यह टॉप कैटेगरी की सुरक्षा है. सरकार ने केंद्रीय खुफिया एवं सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अंबानी पर खतरे की समीक्षा किए जाने के बाद यह कदम उठाया था. ब्लूमबर्ग इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार अंबानी दुनिया के 10वें सबसे धनी व्यक्ति हैं. इसे भी पढ़ें : केजरीवाल">https://lagatar.in/kejriwal-sends-names-of-atishi-saurabh-bhardwaj-to-lg-for-inclusion-in-cabinet/">केजरीवाल

ने मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए आतिशी, सौरभ भारद्वाज के नाम LG को भेजे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही