Search

 
 
 

Koderma News: विद्यालय में व्यवस्था बदहाल, कस्तूरबा की छात्राओं ने निकाला आक्रोश मार्च

Koderma News: विद्यालय में लंबे समय से भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं है. शिक्षा व्यवस्था भी बदहाल है. छात्रों से 1 महीने तक शौचालय साफ कराया गया और खाना भी बनवाया गया. कई बार शिकायत के बावजूद सुधार नहीं हुआ.
 
छात्राओं का आक्रोश मार्च

Koderma News: जिले के सतगावां प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने बदहाल व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. खराब खान-पान और शिक्षा व्यवस्था को लेकर आक्रोशित छात्राओं ने शुक्रवार को सड़क मार्च निकाला. मार्च के दौरान कई छात्राएं बेहोश होकर गिर गईं. बड़ी संख्या में छात्राएं हाथों में तख्तियां लेकर प्रखंड मुख्यालय की ओर बढ़ रही थीं. 

इसे भी पढ़ें: 

आरोप है कि विद्यालय में लंबे समय से भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं है. शिक्षा व्यवस्था भी बदहाल है. छात्रों से 1 महीने तक शौचालय साफ कराया गया और खाना भी बनवाया गया. कई बार शिकायत के बावजूद सुधार नहीं हुआ.

 

15 अगस्त के दिन हंगामा भी हुआ था जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया था कि सुधार कर लिया जाएगा किन्तु सुधार नहीं हुआ. मार्च के दौरान गर्मी और थकान के कारण कुछ छात्राएं सड़क पर बेहोश होकर गिर गईं. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज चल रहा है.

 

छात्राओं का कहना है कि वे अपनी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखना चाहती हैं. प्रखंड मुख्यालय पहुंची छात्राओं ने अधिकारियों से मांग की कि विद्यालय की जांच कर भोजन की गुणवत्ता और पढ़ाई की व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए. फिलहाल छात्राओं का इलाज जारी है. अब देखना होगा कि प्रशासन छात्राओं की शिकायतों पर क्या कार्रवाई करता है और कस्तूरबा विद्यालय की व्यवस्था में कितना सुधार होता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही