Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार शुरू, द्रौपदी मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि

Vaticancity : कैथोलिक चर्च के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार वेटिकन सिटी में स्थित सेंट पीटर्स स्क्वायर में शुरू होने की खबर है. वेटिकन के अनुसार, पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार समारोह में 130 विदेशी प्रतिनिधिमंडल शामिल हो रहे हैं. इनमें 10 राष्ट्राध्यक्ष और 10 सम्राट शामिल हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रिंस विलियम, ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा समेत कई वैश्विक नेताओं और गणमान्य व्यक्ति मौजूद हैं भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वेटिकन सिटी पहुंच गयी है. भारत में राजकीय शोक घोषित किया गया है. भारतीय झंडा आज झुका दिया गया है बता दें कि पोप फ्रांसिस का निधन 88 साल की उम्र में 21 अप्रैल को हो गया था. वह पिछले कुछ समय से किडनी के बीमारी से पीड़ित थे. पोप फ्रांसिस का असली नाम जॉर्ज मारियो बर्गोलियो था. वे 2013 में पोप बने थे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को वेटिकन सिटी पहुंची भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने शुक्रवार को वेटिकन पहुंची. उन्होंने सेंट पीटर्स बेसिलिका में दिवंगत पोप को श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री मोदी ने किया शोक व्यक्त पोप फ्रांसिस के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त किया था. प्रधानमंत्री ने कहा था कि उनके निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ. लाखों लोग हमेशा पोप को विनम्रता, करुणा और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में याद रखेंगे. किसी भी पोप को दाह संस्कार नहीं किया जाता किसी भी पोप को दाह संस्कार नहीं किया जाता, बल्कि उन्हें दफनाया जाता है. धार्मिक क्रिया के तहत पवित्र धार्मिक वस्त्र पहना कर पोप के शव को तैयार किया जाता है. उनके सिर के नीचे मिट्टी और कुछ सिक्के रखे जाते हैं. शव को तीन ताबूतों में रखा जाता है शव को तीन ताबूतों में रखा जाता है. पहला ताबूत सिप्रस की लकड़ी से बना होता है. दूसरी सीसे का होता है. इसमें शव को सील किया जाता है. तीसरी ताबूत ओक की लकड़ी से बना होता, जो बाहर नजर आता है पोप का अंतिम संस्कार सेंट पीटर्स बेसिलिका के सामने किया जायेगा. यहां दुनियाभर के गणमान्य लोग, बिशप, धार्मिक नेता और आम जन पोप को श्रद्धांजलि देंगे. इसके बाद सेंट पीटर्स बेसिलिका के नीचे गुफाओं में पोप को दफना दिया जायेगा इसे भी पढ़ें : 550">https://lagatar.in/more-than-550-bangladeshi-intruders-arrested-by-gujarat-police/">550

से अधिक बांग्लादेशी घुसपैठिये गुजरात पुलिस की गिरफ्त में

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही