Search

 
 
 

पलामू : संत पापा के दूत ने गुठगांव में मनाया तुसगो पर्व, दिया शांति का संदेश

 
Palamu/Latehar : डाल्टनगंज के गुठगांव कैथोलिक पारिस में गुरूवार को तुसगो पर्व मनाया गया. इस अवसर पर महुआडांड़ में तृतीय झान युवा सम्मेलन संपन्न हुआ. सम्मेलन में संबोधित करने आए अपोस्टोलिक नुंसियो (भारत और नेपाल के लिए संत पापा के दूत) लियो पॉल जिरिली ने पल्ली के विश्वासियों के लिए मिस्सा बलिदान चढ़ाया. हर साल की तरह इस बार भी फसल की अच्छी उपज के लिए ईश्वर को धन्यवाद दिया जाता है. फसल की पहली उपज ईश्वर को अर्पित करने के लिए तुसगो पर्व मनाया जाता है. गुठगांव कैथोलिक पारिस में वहां के विश्वासीगण अलावा अपोस्टोलिक नुंसियो ने तुसगो पर्व मनाया. इसे भी पढ़ें –‘आपकी">https://lagatar.in/legislators-will-get-a-task-for-your-plan-your-government-your-door-strategy-will-be-made-for-membership-campaign/">‘आपकी

योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ के लिए विधायकों को मिलेगा टास्क, सदस्यता अभियान के लिए बनेगी रणनीति

जल व जंगल को संरक्षित करने का संदेश का नुंसियो ने दिया संदेश

नुंसियो (संत पापा के दूत) लियो पॉल जिरिली का स्वागत लोगों ने मांदर, नगाड़ा,आदिवासी गाना और नाच के साथ किया. इसके बाद अपोस्टोलिक नुंसियो ने मिस्सा बलिदान चढ़ाया. तुसगो पर्व के अवसर पर बिशप थेओदोर मस्करेन्हास ने उपदेश दिया. बिशप ने कहा कि "जमीन और जंगल ईश्वर का वरदान है, उसे संभाल कर रखना है और उपज का सही इस्तेमाल करना है." वहां के लोगों के विश्वास के लिए संत पापा के दूत ने उनकी सराहना की. संत पापा के दूत ने जल व जंगल को संरक्षित करने का संदेश लोगों को दिया. इसके बाद वे डाल्टनगंज के महागिरजाघर देखने चले गए. वहां के लोगों ने भी उनके हाथ और पैर धोए और मांदर की थाप पर नाचकर उनका स्वागत किया. अपोस्टोलिक नुंसियो ने लोगों के साथ मिलकर ईश्वर की प्रार्थना. अपने संदेश में उन्होंने कहा कि वे डाल्टनगंज के विश्वासियों से मिलकर वे बहुत खुश हैं. साथ ही संत पापा का संदेश देते हुए कहा कि भले ही संत पापा डाल्टनगंज से दूर हैं, लेकिन उनका हृदय यहीं है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/leo1.jpg"

alt="पलामू : संत पापा के दूत ने गुठगांव में मनाया तुसगो पर्व, दिया शांति का संदेश" width="600" height="400" />

नुंसियो के साथ ये लोग रहे मौजूद

अंत में अपोस्टोलिक नुंसियो ने लोगों को संत पापा का आशीष दिया और दिल्ली जाने के लिए रांची एयरपोर्ट रवाना हुए. इस मौके पर नुंसियो के साथ डाल्टनगंज के बिशप थियोडोर गुठगांव के पल्ली पुरोहित फादर विजय टोप्पो, फादर मक्सी, फादर अमित, फादर सुरेश फादर मौजूद थे. इसके अलावा कई जगहों से आए मेहमान फादर और सिस्टर कैथोलिक सभा के साथ ही यूथ और क्रूस वीर व पूरे पल्ली के लोग उपास्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/leo4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें - मां">https://lagatar.in/mother-then-you-come-soon-with-the-message-devotees-bid-farewell-to-maa-durga-with-moist-eyes/">मां

फिर तू जल्दी आना…संदेश के साथ श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही