बंगाल के राज्यपाल अमित शाह से मिले, राजनीतिक गलियारों में चर्चा… लगेगा राष्ट्रपति शासन !
पिछले साढ़े चार वर्षों में राज्यहित में कई अहम निर्णय लिए गए
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पोषण सखी दीदियों से कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में उनकी सरकार ने राज्यहित में कई अहम निर्णय लिए हैं. सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण नीति का निर्धारण भी किया गया है, जिसका लाभ राज्यवासियों को मिल रहा है. सीएम ने कहा कि सभी वर्ग-समुदायों को उनका हक-अधिकार उपलब्ध कराने के साथ-साथ राज्य की नारी शक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी सरकार समर्पित रही है. सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाने का काम किया गया है. कहा कि झारखंडवासियों की उम्मीदें, आकांक्षाओं और विश्वास के अनुरूप योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार आने वाले दिनों में भी जनहित का कार्य निरंतर करती रहेगी.मौके पर ये रहे मौजूद
मौके पर मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री श्रीमती बेबी देवी, मंत्री श्री दीपक बिरुआ, विधायक श्री सुखराम उरांव, विधायक श्री दशरथ गागराई, विधायक श्री समीर मोहंती, विधायक श्री संजीव सरदार, विधायक श्री मंगल कालिंदी, विधायक श्री निरल पूर्ति, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, विभिन्न जिलों से पहुंची पोषण सखी दीदियों में प्रमिला कुमारी, रुबिया खातून, अंजनी कुमारी, तारा गुप्ता, सुषमा कुमारी, मनोरमा कुमारी, सोनी कुमारी, डॉली कुमारी, मुसर्रत आरा, ज्योति कुमारी, रीता दास, किरण कुमारी, रेखा कुमारी, प्रमिला देवी, सीमा कुमारी, ज्योति दास, शबनम बानो, प्रिया कुमारी, आलम आरा, मनीषा टुडू , सोनिया हंसदा सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - सरायकेला">https://lagatar.in/seven-accused-arrested-in-seraikela-doctor-murder-case-and-adityapur-firing-case/">सरायकेलाडॉक्टर हत्याकांड व आदित्यपुर गोली कांड में सात आरोपी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Leave a Comment