Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला डॉक्टर हत्याकांड व आदित्यपुर गोली कांड में सात आरोपी गिरफ्तार

  • प्रेस वार्ता में पुलिस पदाधिकारी करेंगे मामले का खुलासा
Adiryapur (Sanjeev Mehta)सरायकेला डॉक्टर बी मंडल हत्याकांड और आदित्यपुर में सुभाष प्रमाणिक पर हुई गोली चालन मामले में पुलिस को सफलता मिली है. यह सफलता एसपी मुकेश लुणआयत द्वारा गठित पुलिस टीम ने दिलाई है. घटना में टीम ने तकरीबन 7 अपराधियों को दबोचा है जिससे पूछताछ चल रही है. बताया जा रहा है कि जिले के एसपी शुक्रवार को ही प्रेसवार्ता कर दोनों मामलों का खुलासा करेंगे. सूत्रों के मुताबिक राजनगर थाना क्षेत्र के सिजुलता के रहने वाले डॉ बी मंडल का अपहरण कर हत्या के मामले में दो आरोपी घटना के तुरंत बाद ही गिरफ्तार कर लिए गए थे. वहीं फरार चल रहे तीसरे आरोपी त्रिदेव गोप को भी पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत कोवाली पुलिस ने पोड़ाडीह से गिरफ्तार कर लिया है. उसे सरायकेला पुलिस को सुपुर्द किया गया है. इसे भी पढ़ें : खेल">https://lagatar.in/sports-is-an-integral-part-of-life-dont-leave-it-trupti-bharti/">खेल

जीवन का अभिन्न अंग, इसे छोड़ें नहीं : तृप्ति भारती
गिरफ्तार आरोपियों में चंदन गोप व रोहित सिंह शामिल हैं. बताया जाता है कि त्रिदेव गोप ही डॉ बी मंडल हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता है. रंगदारी के लिए डॉक्टर बी मंडल का अपहरण कर पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने हत्या कर दी थी. वहीं आदित्यपुर सालडीह के सुभाष प्रमाणिक पर गोली चालन मामले के चार आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बता दें कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह बस्ती में 27 अगस्त की सुबह आपसी रंजिश में पूर्व के हुए दो हत्याकांड के मुख्य गवाह सुभाष प्रमाणिक पर हत्या की नीयत से गोली चलाई गई थी. पुलिस ने घटना के 72 घंटे के अंदर मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. इसे भी पढ़ें : रामदास">https://lagatar.in/ramdas-soren-took-oath-as-minister-in-hemant-government/">रामदास

सोरेन ने हेमंत सरकार में मंत्री पद की शपथ ली
एसपी द्वारा गठित किए गए विशेष छापामारी दल ने संभावित ठिकानों पर छापामारी करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से हथियार भी बरामद हुआ है. गिरफ्तार सभी आरोपी सालडीह बस्ती के ही रहने वाले हैं. बता दें कि गोली लगने से घायल सुभाष प्रमाणिक को गंभीर अवस्था में कोलकाता रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. गोली उसके गर्दन में फंसी थी. इसके बादर टीएमएच ने उसे रेफर कर दिया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही