Search

 
 
 

पोस्ट बेसिक बी.एससी. नर्सिंग द्वितीय वर्ष (2023-25) की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी

रांची विश्वविद्यालय ने पोस्ट बेसिक बी.एससी. नर्सिंग द्वितीय वर्ष (2023-25) वार्षिक एवं बैकलॉग परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथियों के भीतर परीक्षा फॉर्म एवं शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकेंगे.
 

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय ने पोस्ट बेसिक बी.एससी. नर्सिंग द्वितीय वर्ष (2023-25) वार्षिक एवं बैकलॉग परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथियों के भीतर परीक्षा फॉर्म एवं शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकेंगे.

 

बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 13 फरवरी से 19 फरवरी तक निर्धारित है. वहीं, 400 रुपए प्रति परीक्षार्थी विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने की तिथि 20 फरवरी से 24 फरवरी तक तय है. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि आर.यू. रजिस्ट्रेशन नंबर के बिना किसी भी स्थिति में परीक्षा फॉर्म एवं शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा.

 

परीक्षा शुल्क के तहत 1550 रुपए परीक्षा शुल्क, 200 रुपए प्रोविजनल सर्टिफिकेट शुल्क, 600 रुपए डिग्री शुल्क तथा 100 रुपए प्रोसेसिंग शुल्क निर्धारित है. इस प्रकार कुल शुल्क 2450 रुपए प्रति परीक्षार्थी होगा.

 

सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुल्क रांची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ranchiuniversity.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन जमा करना होगा. भुगतान के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर Examination Portal → Examination Forms के विकल्प का चयन कर निर्धारित निर्देशों का पालन करना होगा.

 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित छात्र-छात्राओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही