Search

 
 
 

RU ने जारी की बेसिक बीएससी नर्सिंग बैकलॉग व वार्षिक परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि

रांची विश्वविद्यालय ने बेसिक बी.एससी. नर्सिंग के विभिन्न सत्रों की बैकलॉग एवं वार्षिक परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है.
 

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने बेसिक बी.एससी. नर्सिंग के विभिन्न सत्रों की बैकलॉग एवं वार्षिक परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार निम्न परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरे जाएंगे-

 

बेसिक बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष बैकलॉग परीक्षा 2024

बेसिक बी.एससी. नर्सिंग द्वितीय वर्ष बैकलॉग परीक्षा 2025

बेसिक बी.एससी. नर्सिंग तृतीय वर्ष बैकलॉग परीक्षा 2025

बेसिक बी.एससी. नर्सिंग चतुर्थ वर्ष बैकलॉग एवं वार्षिक परीक्षा 2025


विश्वविद्यालय के अनुसार, बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म 13 फरवरी से 19 फरवरी तक भरे जा सकेंगे. वहीं 400 रुपये प्रति परीक्षार्थी विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 फरवरी  से 24 फरवरी निर्धारित की गई है.

 

शुल्क विवरण


प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष बैकलॉग परीक्षा 2024/2025 के लिए परीक्षा शुल्क 1450 रुपये और 100 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क निर्धारित है. इस प्रकार कुल शुल्क 1550 रुपये प्रति परीक्षार्थी होगा.चतुर्थ वर्ष बैकलॉग एवं वार्षिक परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा शुल्क 1450 रुपये, प्रोसेसिंग शुल्क 100 रुपये, प्रोविजनल सर्टिफिकेट शुल्क 200 रुपये एवं डिग्री शुल्क 600 रुपये निर्धारित है. इस प्रकार कुल शुल्क 2350 रुपये प्रति परीक्षार्थी होगा.

 

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि आर.यू. रजिस्ट्रेशन नंबर के बिना किसी भी स्थिति में परीक्षा फॉर्म एवं शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा.सभी परीक्षार्थियों को शुल्क रांची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ranchiuniversity.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन जमा करना होगा.

 

भुगतान के लिए वेबसाइट पर जाकर Examination Portal → Examination Form विकल्प का चयन कर निर्धारित निर्देशों का पालन करना होगा.विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित छात्रों को समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही