Search

 
 
 

The 50: अर्चित कौशिक का खुलासा, Elvish Yadav  को भी मिला था शो का ऑफर

रियलिटी शो ‘The 50’ पहले दिन से ही सुर्खियों में बना हुआ है. हाल ही में कंटेस्टेंट अर्चित कौशिक को मैक्सटर्न के साथ फिजिकल फाइट के बाद शो से बाहर कर दिया गया था.
 

Lagatar desk : रियलिटी शो ‘The 50’ पहले दिन से ही सुर्खियों में बना हुआ है. हाल ही में कंटेस्टेंट अर्चित कौशिक को मैक्सटर्न के साथ फिजिकल फाइट के बाद शो से बाहर कर दिया गया था. अब एलिमिनेशन के बाद अर्चित ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है.उन्होंने बताया कि एल्विश यादव को भी ‘The 50’ के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने शो में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया.

 

ऐसे हुआ था कंटेस्टेंट्स का चयन

GXN के साथ एक पॉडकास्ट में अर्चित ने बताया कि शो के लिए कंटेस्टेंट्स को कैसे शॉर्टलिस्ट किया गया.उनके मुताबिक, सबसे पहले लवकेश कटारिया को शो ऑफर किया गया था और उनसे अन्य नाम रिकमेंड करने के लिए कहा गया था. अर्चित ने दावा किया कि बाद में एल्विश यादव को भी कॉल आया, लेकिन उन्होंने खुद शामिल होने के बजाय अपने कुछ दोस्तों को सजेस्ट किया.

 

एल्विश ने क्यों ठुकराया ऑफर

एल्विश के शो में शामिल न होने पर अर्चित ने कहा -वह अब कंटेस्टेंट के तौर पर नहीं जाएगा. उसका लेवल अलग हो गया है. जो लोग शो में आ रहे हैं, वे अभी कंटेस्टेंट लेवल पर हैं. जो सोच रहे हैं कि उनका लेवल उसके जैसा है, वे गलत हैं.

 

प्रिंस नरूला पर भी कसा तंज

अर्चित ने ‘The 50’ के कंटेस्टेंट प्रिंस नरूला पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा-मैं अपना पहला शो करने जा रहा हूं और वो कह रहा है कि उसने पांच शो जीते हैं. तो लेवल तो बराबर हो गया ना. आदमी को अपना लेवल बनाए रखना चाहिए.

 

शो में पुरानी दुश्मनी की चर्चा

शो की शुरुआत से ही एल्विश यादव का नाम प्रिंस नरूला और मैक्सटर्न के साथ पुरानी दुश्मनी को लेकर चर्चा में रहा है.एक टास्क के दौरान मैक्सटर्न ने एल्विश पर आरोप लगाए कि उन्होंने कई रियलिटी शोज में उनके खिलाफ बयान दिए और नेगेटिव पीआर चलाया. मैक्सटर्न ने एल्विश और उनके ग्रुप पर तीखी टिप्पणी भी की.

 

हालांकि, महल में एंट्री के बाद मामला तब बिगड़ गया जब एल्विश के दोस्त लक्ष्य और रचित कौशिक के साथ मैक्सटर्न की बहस हुई, जो बाद में फिजिकल झड़प में बदल गई. इसी घटना के बाद अर्चित कौशिक को शो से बाहर कर दिया गया.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही