Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिसालदार CHC में जल्द शुरू होगा पोस्ट कोविड OPD, सदर अस्पताल में 30 मरीज ही भर्ती

Advertisement
Advertisement

Ranchi : डीसी छवि रंजन ने सोमवार को समाहरणालय में कोविड-19 की रोकथाम के लिए बनाए गए कोषांगों के कार्यों की समीक्षा की. बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सदर हॉस्पिटल और CHC रेसलदार को डेडिकेटेड कोविड वार्ड बनाया गया था, पर अब संक्रमण कम हो गया है. सदर हॉस्पिटल में लगभग 30 मरीज भर्ती हैं, वहीं रिसालदार में मात्र 4. रेसालदार में इलाज करवा रहे मरीजों की छुट्टी के बाद वहां जल्द पोस्ट कोविड ओपीडी शुरू कर दी जाएगी. अब कोरोना के मरीज आते हैं, तो उन्हें इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाएगा.

नए फॉर्मेट से ब्लैक फंगस के मरीजों की रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

इस अवसर पर डीसी ने जिले में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या की जानकारी ली. इसके लिए उन्होंने एक विशेष फॉर्मेट के तहत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया. रिपोर्ट में मरीज के होम आइसोलेशन की हिस्ट्री, उसे स्ट्रेयॉड दिया गया या नहीं, क्या मरीज स्टीमिंग करता था, क्या उसे डायबिटीज है और क्या उसे इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन मिला जैसी जानकारियां शामिल करने के लिए निर्देश दिया गया.

इसे भी पढ़ें - ममता">https://lagatar.in/mamta-appointed-alpan-bandopadhyay-as-chief-advisor-dwivedi-becomes-new-cs/78610/">ममता

ने अल्पन बंदोपाध्याय को बनाया मुख्य सलाहकार, द्विवेदी बने नये सीएस

संक्रमण कम करने में प्रशासन की टीम के कार्यों की डीसी ने की सराहना

इस अवसर पर उन्होंने संक्रमण के दौरान कोषांगों और पदाधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि प्रशासन की पूरी टीम की उपलब्धि है कि हम कोरोना को नियंत्रित करने में काफी हद तक सफल हुए हैं. कोरोना से जंग जारी है. अब हमें अपने अनुभवों से सीख लेते हुए आगे कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि कोरोना को जड़ से समाप्त किया जा सके.

इसे भी पढ़ें - जून">https://lagatar.in/jharkhand-will-get-more-than-10-lakh-doses-of-corona-vaccine-in-june-the-central-government-approved/78820/">जून

में झारखंड को मिलेंगे कोरोना वैक्सीन के 10 लाख से अधिक डोज, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

एक्टिव कंटेनमेंट जोन, होम आइसोलेशन, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की भी समीक्षा की

मौके पर डीसी ने जिला में एक्टिव कंटेनमेंट जोन की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि जहां मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, वहां से कंटेनमेंट जोन को डिनोटिफाई करें. होम आइसोलेशन कोषांग को निर्देश देते हुए उन्होंने होम आइसोलेशन के मरीजों को ससमय मुख्यमंत्री कोरोना किट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसके साथ ही उन्होंने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, एंबुलेंस वाहन आदि की समीक्षा भी की. इस अवसर पर डीसी ने जिले में चल रहे वैक्सीनेशन कार्य की भी समीक्षा की. उन्होंने टीका बर्बाद ने हो, इसपर विशेष जोर देने का कहा. उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि अभी संक्रमण पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन करने और टीका लगवाने की अपील की.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही