Search

 
 
 

झारखंड में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 15 मई तक करें अप्लाई

झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय, रांची द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (वर्ष 2025-26) के लिए आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है. इस योजना के तहत अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) एवं पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है.
 

Ranchi : झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय, रांची द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (वर्ष 2025-26) के लिए आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है. इस योजना के तहत अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) एवं पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है.

 

झारखंड राज्य पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना नियमावली 2022 के तहत ई-कल्याण पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है.

 

संशोधित तिथियां इस प्रकार हैं

छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 15 मई 2026 (पहले 15 अप्रैल 2026) कर दी गई है.

संबंधित संस्थानों के Institute Nodal Officer (INO) द्वारा आवेदन सत्यापन की अंतिम तिथि 27 मई 2026 निर्धारित की गई है (पहले 27 अप्रैल 2026).

जिला स्तर पर District Nodal Officer (DNO) द्वारा सत्यापन की अंतिम तिथि 30 मई 2026 कर दी गई है (पहले 30 अप्रैल 2026).

आदिवासी कल्याण आयुक्त ने सभी पात्र छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे निर्धारित नई समय-सीमा के भीतर ई-कल्याण पोर्टल पर अपना आवेदन सुनिश्चित करें, ताकि छात्रवृत्ति का लाभ समय पर मिल सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही