Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोशल मीडिया पर पोस्ट :  युवक की हत्या के आरोप में अहमदाबाद के मौलवी समेत तीन गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ahmedabad :  गुजरात के धंधुका शहर में एक हिंदू युवक किशन भरवाड की हत्या से फैला तनाव गुजरात के अन्य शहरों में फैल रहा है. हत्या के विरोध में धंधुका, बोटाद, राणपुर में तीन दिनों से बंद है. कई हिंदू संगठनों ने आज शनिवार को अहमदाबाद जिले की बावला तहसील में भी बंद बुलाया. यहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. खबरों के अनुसार सोशल मीडिया पर  कथित विवादित पोस्ट से नाराज कट्टरपंथियों ने 25 जनवरी को धंधुका के किशन भारवाड की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/amit-shah-reminded-have-you-forgotten-the-muzaffarnagar-riots-if-you-make-a-mistake-then-up-will-be-ruled-by-the-rioters/">अमित

शाह ने याद दिलाया,  मुजफ्फरनगर के दंगे भूल गये क्या? गलती की तो फिर यूपी पर होगा दंगा कराने वालों का राज

शब्बीर ने मौलवी से कहा था, उसको सबक सिखाना है, मुझे हथियार दो

सूत्रों के अनुसार शब्बीर ने मौलवी से कहा था, उसको सबक सिखाना है, मुझे हथियार दो. पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में धुंधका के रहनेवाले शब्बीर उर्फ साबा दादा चोपड़ा (25) और इम्तियाज उर्फ इम्तु महेबूब पठाण (27) को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद अहमदाबाद के अल्पसंख्यक बहुल जमालपुर इलाके के मौलाना मोहम्मद अयूब यूसुफभाई जावरावाला को भी अरेस्ट किया गया.  पुलिस के अनुसार शब्बीर ने ही मौलवी से कहा था कि उसको (किशन) को सबक सिखाना है, आप मेरे लिए हथियार का इंतजाम करवा दो. इसे भी पढ़ें :  युद्ध">https://lagatar.in/america-is-afraid-of-the-sound-of-war-next-month-russia-will-attack-ukraine/">युद्ध

की आहट सुन रहे अमेरिका को डर,अगले माह रूस यूक्रेन पर हमला कर देगा, शह और मात का खेल जारी

किशन भरवाड ने 6 जनवरी को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था 

पुलिस के अनुसार गोली बारी में मारे गये किशनभाई बोणिया (भरवाड) ने छह  जनवरी को सोशल मीडिया पर कोई विवादित पोस्ट की थी. इस संबंध में धंधुका मुस्लिम समाज द्वारा स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी थी.    पुलिस ने किशन को गिरफ्तार भी किया था, हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गयी.   खबरों के अनुसार किशन की हत्या से चार-पांच दिन पहले शब्बीर मौलाना अयूब जावरावाला से मिलने अहमदाबाद आया था. मौलाना ने एक पिस्टल और पांच कारतूस दिये थे.  शब्बीर हथियार लेकर धंधुका लौटा और  चार-पांच दिन तक किशन की रेकी की. बताया जाता है कि 25 जनवरी को शब्बीर इम्तियाज पठान के साथ  बाइक से निकला. इम्तियाज बाइक चला रहा था, शब्बीर पीछे बैठा था. मौका मिलते ही शब्बीर ने मोढवाडा के नाके पर किशन की गोली मार कर हत्या कर दी. इसे भी पढ़ें :   बैतलवा">https://lagatar.in/carpet-bombing-of-congress-on-modi-government-on-pegasus-report-of-new-york-times-the-watchman-is-the-only-spy/">बैतलवा

फिर डाल पर, न्यूयॉर्क टाइम्स की Pegasus रिपोर्ट पर कांग्रेस की मोदी सरकार पर Carpet bombing, चौकीदार ही जासूस है…

दिल्ली के मौलाना ने किया था आरोपियों का ब्रेन वॉश 

पुलिस के अनुसार लगभग एक वर्ष पहले शब्बीर दिल्ली में रहने वाले किसी मौलाना के संपर्क में आया.  यह मौलाना किसी संगठन से जुड़ा है, जिससे मिलने के लिए शब्बीर 9 महीने पहले मुंबई भी गया था. वहां उसका ब्रेन वॉश किया गया था. उससे अहमदाबाद में रहने वाले मौलाना अयूब जावरावाला से संपर्क करने को कहा गया था. शब्बीर ने मौलाना अयूब जावरावाला से मुलाकात की थी. चार माह पहले दिल्ली रहने वाला वह मौलाना अहमदाबाद के शाह आलम क्षेत्र में आया था.  इस दौरान मौलाना अयूब जावरावाला भी मौजूद था, शब्बीर भी इनसे मिला था.

कुछ माह बाद होनेवाले हैं गुजरात में विधानसभा चुनाव

गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने  मारे गये युवक किशन भरवाड के परिवार से भेंट की और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया.  विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद सहित हिंदूवादी संगठनों ने किशन की हत्या के विरोध में धंधुका बंद बुलाया.  इसके बाद अन्य तीन तहसीलों में भी तनाव का माहौल बन गया है. इसी साल मई-जून में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं. जानकारों का कहना है कि  किशन भाई की हत्या बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही