Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरकारी विद्यालयों में पोस्टर प्रतियोगिता शुरू, विद्यार्थी मनवाएंगे प्रतिभा का लोहा

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना कार्यक्रम तथा सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज (सी-3) के तकनीकी सहयोग से झारखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में पोस्टर प्रतियोगिता शुरू की गई है. इस प्रतियोगिता में छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत निहित 15 विषयों में से किसी एक पर स्वेच्छा से पोस्टर तैयार करने होंगे. इस बाबत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की महत्वपूर्ण इकाई जेसीईआरटी की ओर से सभी जिलों को पत्र के माध्यम से निर्देश दिए हैं. इस आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण ने कहा है कि 26 अगस्त तक विद्यालय स्वास्थ्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें प्रधानाध्यापक, विद्यालय आरोग्य दूत और अन्य वरीय शिक्षक निर्णायक के रूप में रहेंगे. उसके बाद 29-30 अगस्त तक विद्यालयों से चयनित तीन-तीन प्रतिभागियों की प्रतियोगिता प्रखंड स्तर पर होगी, जिसमें निर्णायक की भूमिका में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अनिवार्य रूप से होंगे. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-sad-ending-of-a-happy-love-story-prasanjeet-and-pinky-left-to-make-people-cry/">साहिबगंज

: सुखद प्रेम कहानी का दुखद अंत, लोगों को रूलाकर रूख़्सत हो गये प्रसनजीत और पिंकी
इसके साथ चयनित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को भी निर्णायक के रूप के शामिल किया जा सकता है. उसके बाद 1-4 सितंबर तक जिला स्तर पर इसका आयोजन होगा, जिसमें निर्णायक के तौर पर जिला शिक्षा अधीक्षक, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी एवं सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज (सी-3) के प्रतिनिधि आदि सम्मिलित किए जाएंगे. यहां सर्वश्रेष्ठ पोस्टर बनाने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत किए जाएंगे. इन प्रतियोगिताओं में सभी मध्य, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक यथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, एकलव्य विद्यालय, जिला वार चयनित मॉडल स्कूल समेत अन्य सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे. पोस्टर प्रतियोगिता के संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पोस्टर में ही अपनी जानकारी देनी होगी. पोस्टर की दाहिनी ओर विद्यार्थी को अपना नाम, रोल नंबर, कक्षा, स्कूल, प्रखंड व जिला का नाम लिखना होगा. प्रतियोगिता के लिए चिह्नित विषय स्वास्थ्य बढ़ना, भावनात्मक कल्याण व मानसिक स्वास्थ्य, पारस्परिक संबंध मूल्य एवं जिम्मेदार नागरिक, जेंडर समानता, पोषण एवं स्वास्थ्य, मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम एवं प्रबंधन, स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना, प्रजनन स्वास्थ्य एवं एचआईवी की रोकथाम, हिंसा व चोट के खिलाफ सुरक्षा, इंटरनेट व सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, मानव तस्करी, बाल विवाह, सड़क सुरक्षा एवं दहेज प्रथा आदि है. इसे भी पढ़ें-वकील">https://lagatar.in/eds-interrogation-continues-against-lawyer-rajiv-kumar-summons-to-businessman-amit-agarwal/">वकील

राजीव कुमार से ईडी की पूछताछ जारी, व्यवसायी अमित अग्रवाल को समन 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही