Search

 
 
 

झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का पोस्टर लॉन्च, 9 अक्टूबर से जमशेदपुर में कार्यक्रम

 
  • 9 अक्टूबर से जमशेदपुर में शुरू होगा कार्यक्रम
Ranchi : झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का चौथा संस्करण 9 अक्टूबर से जमशेदपुर में शुरू होने जा रहा है.  कॉल फॉर एंट्रीज यानी फिल्म सबमिशन के पोस्टर लॉन्च में संजय उदय सतपथी, राजू मिश्रा, मोनूराज, कैलाश जैक्सन, आलोक राज और संजय सिंह शामिल हुए. इस दौरान संजय उदय सतपथी ने कहा कि झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लगातार तीन वर्षों से सफलता पूर्वक आयोजन के बाद चौथा संस्करण 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक जमशेदपुर में आयोजित किया जायेगा. 31 जुलाई तक फिल्म सबमिशन की अंतिम तिथि रखी गयी है. फिल्म को जमा करने के लिए तीन कैटेगरी का निर्धारण किया गया है, जिसमें नेशनल कैटेगरी, झारखंड कैटेगरी एवं इंटरनेशनल विंडो जिसमें फीचर फिल्म, शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री म्यूजिक वीडियो शामिल है. इसको जमा करने के लिए www.jnff.in">http://www.jnff.in">www.jnff.in

एवं fillmfreeway.com/jnff">http://fillmfreeway.com/jnff">fillmfreeway.com/jnff

  पर जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है. (पढ़ें, गोलियों">https://lagatar.in/muzaffarpur-was-shaken-by-a-flurry-of-bullets-criminals-shot-a-property-dealer-and/">गोलियों

की तड़तड़ाहट से दहला मुजफ्फरपुर, अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर और दो बॉडीगार्ड की हत्या की)

60 फिल्मों में झारखंड की 15 फिल्में

राजू मिश्रा ने बताया कि झारखंड सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए झारखंड के फिल्म मेकर्स के लिए जिन्होंने झारखंड की किसी भी लोकभाषा पर फिल्में बनायी हैं, उन्हें फिल्म सबमिशन राशि में 50 प्रतिशत की छूट दी जायेगी. भारत के विभिन्न राज्यों से फिल्में आ रही हैं और अंतराष्ट्रीय फिल्म जगत से भी कई फिल्में आयी हैं, जिनमें यूएसए, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, यूके, डेनमार्क, नाइजीरिया, नॉर्वे,  इजराइल, जमैका आदि देश शामिल हैं. अब तक 60 फिल्म आ चुकी हैं, जिनमें 15 झारखंड की हैं. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-asked-why-increased-crime/">सीएम

ने पूछा- क्यों बढ़ा अपराध, राजस्थान रोजगार की गारंटी देनेवाला पहला राज्य, …और रिम्स में ऐसे हुआ था बवाल, 4 बच्चियां डूबी, मुआवजे का ऐलान समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही