Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

असम में पठान फिल्म के पोस्टर जले, शाहरुख ने रात दो बजे असम CM को फोन किया, मिला आश्वासन

NewDelhi : शाहरुख खान की फिल्म पठान तीन दिनों बाद देश भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. लेकिन पठान फिल्म पर जारी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. पठान कंट्रोवर्सी पर पत्रकारों के सवाल पर पिछले दिनों असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि कौन शाहरुख खान! इसे भी पढ़ें : मध्य">https://lagatar.in/kamal-nath-threatened-regarding-madhya-pradesh-assembly-elections-officers-should-listen-with-open-ears-account-will-be-taken-of-all/">मध्य

प्रदेश विस चुनाव को लेकर कमलनाथ ने धमकाया, अधिकारी कान खोल कर सुन लें, सबका अच्छा हिसाब लिया जायेगा

हम पूछताछ करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी कोई घटना न हो

लेकिन अब मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक ट्वीट में कहा कि फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने उन्हें कॉल किया. दोनों ने 2 बजे फोन पर बातचीत की.मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया. बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने मुझे फोन किया और हमने देर रात 2 बजे बात की. उन्होंने अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान गुवाहाटी में हुई एक घटना पर चिंता जताई. मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि कानून व्यवस्था को बनाये रखना राज्य सरकार का कर्तव्य है. हम पूछताछ करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी कोई घटना न हो. इसे भी पढ़ें :  संसद">https://lagatar.in/parliament-or-supreme-court-who-is-the-super-power-cji-chandrachud-said-the-basic-structure-of-the-constitution-is-our-guide-like-dhruv-tara/">संसद

या सुप्रीम कोर्ट, कौन सुपर पावर… CJI चंद्रचूड़ ने कहा, संविधान की मूल संरचना ध्रुव तारा की तरह हमारी मार्गदर्शक

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फिल्म के पोस्टर्स जला दिये

जान लें कि दो दिन पूर्व शुक्रवार को बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने नरेंगी (असम) में थिएटर्स के बाहर फिल्म को लेकर नारेबाजी करते हुए फिल्म के पोस्टर्स जला दिये. विवाद के बाद शनिवार को आयोजित CM हिमंत बिस्वा सरमा की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री से कुछ रिपोर्टर्स ने बजरंग दल द्वारा पठान फिल्म पर हंगामा करने को लेकर पूछा था. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा था कौन शाहरुख खान? इसे भी पढ़ें :  अमेरिका">https://lagatar.in/big-news-came-from-america-fbi-searched-president-bidens-residence/">अमेरिका

से आयी बड़ी खबर, एफबीआई ने राष्ट्रपति बाइडन के आवास की तलाशी ली, गोपनीय दस्तावेज बरामद किये 

बॉलीवुड के कई लोगों ने मुझे कॉल किया है

मैं उनके बारे में कुछ नहीं जानता और न ही मुझे फिल्म पठान के बारे में कुछ पता है.इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि शाहरुख खान ने मुझे फोन नहीं किया है, लेकिन जब भी कोई परेशानी आयी है तो बॉलीवुड के कई लोगों ने मुझे कॉल किया है. अगर शाहरुख मुझे फोन करते हैं तो मैं इस मामले को गंभीरता से देखूंगा. साथ ही कहा था कि अगर कोई कानून को हाथ में लेने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जायेगा.सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के इस बयान के बाद शाहरुख खान ने उनसे बातचीत की. इसी की जानकारी मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिए साझा की.

शाहरुख खान की फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम

फिल्म पठान में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में हैं.   फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है. फिल्म के गाने बेशर्म रंग पर विवाद अब तक जारी है. पठान को बायकॉट करने का ट्रेंड भी चल जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही