Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पोटका : केंद्र की भाजपा सरकार झारखंड के साथ करती है भेदभाव : चंपई सोरेन

Advertisement
Advertisement
  • मुख्यमंत्री ने डिग्री कॉलेज निर्माण का किया शिलान्यास
  • माड़ भात और मुढ़ी खाकर भी कर सकेंगे बच्चे डिग्री कॉलेज में पढ़ाई : संजीव सरदार
Musabani (Sanat Kumar Pani) : पोटका प्रखंड कार्यालय मैदान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने डिग्री कॉलेज निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. समारोह में पोटका के विधायक संजीव सरदार भी उपस्थित थे. पोटका प्रखंड में 39.94 करोड़ की लागत से डिग्री कॉलेज का निर्माण किया जायेगा. इस योजना के साथ 129 करोड़ लागत की दर्जनों योजनाओं का शिलान्यास रिमोट दबाकर मुख्यमंत्री ने किया. समारोह में लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/poster-politics-in-bihar-rjd-put-up-hoardings-of-scams-of-bjp-governments/">बिहार

में पोस्टर पॉलिटिक्सः आरजेडी ने लगायी बीजेपी सरकारों के घोटालों की हॉर्डिंग
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Potka-CM-Shilanyas-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सभा में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि पोटका में डिग्री कॉलेज के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे अपने घर के नजदीक शिक्षा हासिल करेंगे. आदिवासी, मूलवासी, दलित, पिछड़े और गरीब घरों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त होगी. उच्च शिक्षा प्राप्त कर ही झारखंडी बच्चे आगे बढ़ पायेंगे. उन्होंने कहा कि पोटका में सोना और यूरेनियम जैसी कीमती धातु निकलते हैं. झारखंड बनने के 24 वर्ष बाद भी राज्य अपेक्षित विकास नहीं कर पाया. मुख्यमंत्री ने इसके लिए भाजपा को दोषी ठहराया. उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार झारखंड के साथ भेदभाव करती है. झारखंड के हक का आवास नहीं दिया. इसलिए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की सरकार ने आबुआ आवास योजना शुरू की. राज्य के 3 लाख वंचित लोगों को तीन कमरों का आवास दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : खड़गे">https://lagatar.in/kharge-calls-electoral-bonds-a-scam-demands-freezing-of-bjps-bank-account-and-sit-probe/">खड़गे

ने चुनावी बॉन्ड को घोटाला बताया, भाजपा के बैंक खाते पर रोक लगाने और एसआईटी जांच की मांग
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Potka-CM-Shilanyas-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विधायक संजीव सरदार ने कहा कि पोटका में डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग वर्षों पुरानी थी. इस क्षेत्र के बच्चे डिग्री कॉलेज नहीं होने के कारण उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते थे. मजदूर के बच्चों को भी उच्च शिक्षा प्राप्त होगी. माड़ भात और मुढ़ी खाकर भी बच्चे पढ़ाई कर पायेंगे. विधायक ने कहा कि पोटका विधानसभा क्षेत्र के विकास में डिग्री कॉलेज मील का पत्थर साबित होगा. साथ ही गुरुजी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पढ़ाई की हर आवश्यकता पूरी की जाएगी. शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और विधायक संजीव सरदार ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया. उपायुक्त अनन्य मित्तल ने मुख्यमंत्री का स्वागत पौधा देकर किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही