Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पोटका : डेढ़ दर्जन दिव्यांगों का बना दिव्यांगता प्रमाण पत्र

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  पोटका-11 की जिला परिषद सदस्य प्रतिमारानी मंडल ने पोटका क्षेत्र के डेड़ दर्जन दिव्यांगों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाया. प्रमाण पत्र नहीं रहने के कारण सभी दिव्यांग स्वामी विवेकानंद प्रोत्साहन भत्ता से वंचित थे. अब उन्हें प्रोत्साहन भत्ता मिलने में असुविधा नहीं होगी. सभी दिव्यांगों का प्रमाण पत्र पूर्व पार्षद करूणामय मंडल ने सिविल सर्जन कार्यालय से प्राप्त किया. पूर्व पार्षद ने बताया कि सभी दिव्यांगों का प्रमाण पत्र वे घर-घर जाकर पहुंचाएंगे. साथ ही सभी को स्वामी विवेकानंद प्रोत्साहन भत्ता का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/despite-the-orders-of-the-cm-no-action-was-taken-against-the-police-officer-who-beat-up-the-tribal-youth/">सीएम

के आदेश के बावजूद आदिवासी युवक की पिटाई करने वाले पुलिस अधिकारी पर नहीं हुई कार्रवाई

पार्षद ने स्वयं के खर्च पर मेडिकल बोर्ड के समक्ष सभी दिव्यांगों को प्रस्तुत किया

मालूम हो कि पार्षद प्रतिमारानी मंडल द्वारा निशक्त सेवा कार्यक्रम चलाया जाता है. उसी कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के दिव्यांगों का आवेदन उनके कार्यालय में जमा हुआ था. सभी आवेदन व आवेदनकर्ताओं को पार्षद ने स्वयं के खर्च पर मेडिकल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया. जहां जांच व आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद प्रमाण पत्र जारी किया गया. सिविल सर्जन कार्यालय के कर्मी मनोज तिवारी ने सभी प्रमाण पत्र पूर्व पार्षद करूणामय मंडल को प्रदान किया. इसे भी पढ़ें : बंगाल">https://lagatar.in/fight-between-bjp-and-tmc-mla-in-bengal-assembly-asit-majumdar-admitted-to-hospital/">बंगाल

विधानसभा में BJP व TMC विधायक में हुई मारपीट, असित मजूमदार अस्पताल में भर्ती, 5 विधायक सस्पेंड

इन दिव्यांगों का बना प्रमाण पत्र

देवी सरदार (तेंतला)] जयंती कैवर्त (तूड़ी)] भुवनेश्वर सिंह (चांदपुर), दुखिया बेसरा (बाड़ेडीह), रामनाथ सरदार (बड़ा सिगदी), हिमांशु भकत (शंकरदा), रवींद्र सिंह (चांदपुर), मंगल सिंह (चांदपुर), पार्वती मुखी (चांदपुर), लक्ष्मण सिंह (गितिलता), अमृत सिंह (डिमना), कृष्ण चन्द्र (बांधडीह), लखन टुडू (लोवाडीह), बुद्धेश्वर मुर्मू (चिरूगोड़ा) व अजय कुमार महतो (हाथीबिंधा). इसे भी पढ़ें :  देवघर">https://lagatar.in/deoghar-strike-in-postal-department-has-wide-impact-work-stalled/">देवघर

: पोस्टल डिपार्टमेंट में हड़ताल का व्यापक असर, कामकाज ठप
[wpdiscuz-feedback id="qe8ewvb379" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही