Search

 
 
 

बिजली अलर्ट: रांची के इन इलाकों में 5 घंटे का रहेगा पावरकट, जानें वजह

रांची के विभिन्न इलाकों में बिजली मेंटेनेंस के कारण 13 जुलाई (सोमवार) को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली सप्लाई बंद होने के कारण प्रभावित इलाके के रहवासी समय पर जरूरी कार्य निपटा लें. बिजली मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति फिर से बहाल कर दी जाएगी.
 

Ranchi: रांची के विभिन्न इलाकों में बिजली मेंटेनेंस के कारण 13 जुलाई (सोमवार) को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली सप्लाई बंद होने के कारण प्रभावित इलाके के रहवासी समय पर जरूरी कार्य निपटा लें. बिजली मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति फिर से बहाल कर दी जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें:

 
सुबह 8 बजे से दिन के 12 बजे तक महिलोंग, फातरु टोली, बड़कुम्बा, होरहाप, जारा टोली, भगत टोली, सरला बिड़ला, सेनेटोरियम, आरा गेट, बादाम, छोटा कवाली, एक्स, आर्मी कॉलोनी, एटीसी पत्र टोली,सराय टोली, हरातू, जाप 2, चतरा, गणपति पावर , रामकृपाल कॉन्ट्रैक्शन प्रा.वि.,पारलीवाल इंडस्ट्रीज, सिद्धाटोली, ढिपाटोली एवं इसके आसपास का क्षेत्रों में पावरकट रहेगा. साथ ही दिन में रोटेशन बेसिस पर बिजली दी जाएगी. 


वहीं, चुटिया फीडर से विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से 1 बजे तक बंद रहेगा. जिसके कारण ऊपर चुटिया, मीडिल चुटिया, साई कॉलोनी,  कृष्णापुरी, द्वारिकापुरी, अयोध्यापुरी, विंध्यवासिनी नगर समेत आसपास के इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही