Search

 
 
 

बिजली अलर्ट : रांची के इन इलाकों में 10 को 5 घंटे रहेगा पावर कट, जानें वजह

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, अशोकनगर की ओर से 10 फरवरी यानि कल मेन रोड फीडर और अलकापुरी फीडर में LT ओवरहेड लाइन को हटाकर केबलिंग का कार्य किया जाएगा.
 

Ranchi: विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, अशोकनगर की ओर से 10 फरवरी यानि कल मेन रोड फीडर और अलकापुरी फीडर में LT ओवरहेड लाइन को हटाकर केबलिंग का कार्य किया जाएगा. इस कार्य के चलते शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी.

 

विभाग की ओर से बताया गया है कि न्यू एजी को-ऑपरेटिव कॉलोनी (कडरू), न्यू पुंदाग, भगत कोचा, दाऊद नगर सहित आसपास के इलाकों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

 

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से संबंधित आवश्यक कार्य समय से पूरा कर लें, जिससे उन्हें कोई असुविधा ना हो. ये जानकारी सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, अशोकनगर की ओर से दी गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही