Search

 
 
 

कुटिनता–डांगूवापोषी रोड पर हाईवा में लगी भीषण आग, घंटों बाधित रहा आवागमन

जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र के कुटिनता–डांगूवापोषी मेन रोड पर सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे कुचिबेड़ा गांव के पास एक हाईवा में अचानक आग लग गई. आग लगने की घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. वहीं, तेज हवा के कारण आग कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर ली और हाईवा धूं-धूं कर जलने लगा.
 

West Singhbhum: जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र के कुटिनता–डांगूवापोषी मेन रोड पर सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे कुचिबेड़ा गांव के पास एक हाईवा में अचानक आग लग गई. आग लगने की घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. वहीं, तेज हवा के कारण आग कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर ली और हाईवा धूं-धूं कर जलने लगा. आग इतना विकराल था कि दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई देने लगा.

 

आग की चपेट में हाईवा का केबिन और आगे के दोनों टायर आ गए. टायर में आग पकड़े ही ब्लास्ट  हो गया, जिससे हालात और गंभीर हो गए. विस्फोट के चलते जलते हुए टायर के टुकड़े सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे, जिससे खेतों और आसपास के जंगल में आग फैलने का खतरा बढ़ गया. 

 

हाईवा ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई. राहत की बात यह रही कि गाड़ी में आग आबादी से दूर इलाके में लगी. जिससे किसी जानमाल की क्षति नहीं हुई. घटना की सूचना मिलते ही नोवामुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल सड़क पर आवागमन रोक दिया. साथ ही टाटा स्टील की अग्निशमन टीम को सूचना दी.

 

टाटा स्टील की फायर ब्रिगेड टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग खेत और जंगल तक पहुंच सकती थी. जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था. राहत की बात यह रही कि गाड़ी में खाना बनाने के लिए रखा सिलेंडर ब्लास्ट नहीं हुआ. सिलेंडर के सुरक्षित रहने से एक बड़ी अनहोनी टल गई.

 

आग बुझाने के दौरान कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद रहा. स्थिति सामान्य बहाल होने के बाद आवागमन चालू हुआ. पूरे मामसे में नोवामुंडी पुलिस और टाटा स्टील की फायर ब्रिगेड ने तत्परता दिखाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. रोवेंटा गांव निवासी चालक सोमा चाम्पिया ने बताया कि वह TDPL प्लांट से गीटी डस्ट लोड कर मजगांव की ओर जा रहा था, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई. वाहन में उस समय कोई खलासी मौजूद नहीं था. हाईवा मालिक की पहचान ओडिशा के चंपुआ निवासी बाबू भाई के रूप में हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही