Search

 
 
 

पलामू टाइगर रिजर्व में अखिल भारतीय बाघ गणना 2025-26 का तीसरा चरण शुरू

राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकार (एनटीसीए) के दिशा-निर्देशों के तहत पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में अखिल भारतीय बाघ गणना 2025-26 का तीसरा चरण शुरू कर दिया गया है.
 

Ranchi : राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकार (एनटीसीए) के दिशा-निर्देशों के तहत पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में अखिल भारतीय बाघ गणना 2025-26 का तीसरा चरण शुरू कर दिया गया है. 

 

इस चरण में कैमरा ट्रैपिंग तकनीक के माध्यम से बाघों की संख्या का आकलन किया जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार तीसरे चरण का कार्य आधे से अधिक पूरा किया जा चुका है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, बाघ गणना के पहले और दूसरे चरण का कार्य पहले ही सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया गया था. पहले चरण में प्रशिक्षित वनकर्मियों और ट्रैकर गार्ड्स द्वारा जंगल क्षेत्र का बीटवार फील्ड सर्वेक्षण किया गया. इस दौरान बाघों और अन्य वन्य जीवों के पगमार्क, मल, खरोंच के निशान सहित कई अप्रत्यक्ष साक्ष्य एकत्र किए गए.

 

इन साक्ष्यों के आधार पर जंगलों में बाघों की मौजूदगी, उनकी गतिविधियों और विचरण क्षेत्रों का आकलन किया गया. इससे न केवल बाघों की संभावित संख्या का अनुमान लगाया गया, बल्कि उनके आवास, शिकार की उपलब्धता और अन्य आवश्यक परिस्थितियों की भी पहचान की गई.

 

वन विभाग का कहना है कि बाघ गणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर संभावित खतरों को ध्यान में रखते हुए संरक्षण और प्रबंधन से जुड़ी योजनाओं को और प्रभावी बनाया जा सकेगा. यह गणना पीटीआर में बाघ संरक्षण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही