Search

 
 
 

राजमहल: मामूली विवाद में टोटो चालक की मौत, आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग, सड़क जाम

जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के कल्याणचक गांव में सोमवार सुबह टोटो में सवारी बैठाने को लेकर विवाद हो गया. जो धीरे-धीरे हिंसक रूप धारण कर लिया, जिसमें एक टोटो चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.
 

Sahibganj: जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के कल्याणचक गांव में सोमवार सुबह टोटो में सवारी बैठाने को लेकर विवाद हो गया. जो धीरे-धीरे हिंसक रूप धारण कर लिया, जिसमें एक टोटो चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर कार्रवाई की मांग की. 

 

जानकारी के अनुसार, कल्याणचक दुर्गा मंदिर परिसर के पास सोमवार सुबह टोटो स्टैंड पर यात्री चढ़ाने को लेकर दलाही निवासी मंतोष कुमार का विवाद हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करते हुए विवाद शांत कर दिया. लेकिन थोड़ी देर बाद जमशेद का बेटा अपने भाइयों के साथ वापस टोटो स्टैंड पर पहुंचा और फिर से विवाद किया. इस दौरान एक युवक ने मंतोष पर रॉड और चाकू से हमला कर दिया.

 

हमले में मंतोष वहीं गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा. मारपीट की शोर सुनकर मंतोष का दूसरा भाई बीच-बचाव के लिए आया. लेकिन उस पर भी रॉड से हमला कर दिया गया. घटना के बाद मौके से सभी आरोपी फरार हो गए. दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने मंतोष को मृत घोषित कर दिया. वहीं उसके भाई की प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है.

 

मंतोष की मौत की खबर मिलते ही ही कल्याणचक और आसपास के इलाकों में आक्रोश फैल गया. गुस्साएं ग्रामीणों ने तालझारी–तीनपहाड़ मुख्यमार्ग जाम कर दिया और तत्काल आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग करने लगे. जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची राजमहल थाना पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक सड़क जाम नहीं हटाया जाएगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही