Search

 
 
 

DVC कमांड एरिया के 7 जिलों में कल से बिजली कटौती बंद, हाई लेवल मीटिंग में मिला आश्वासन

 
Ranchi : DVC के कमांड एरिया के 7 जिलों में कल यानी शनिवार से बिजली की कटौती बंद हो जायेगी. DVC ने ये आश्वासन प्रोजेक्ट भवन में हुई बैठक में दिया है. बैठक के बाद मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि DVC और राज्य सरकार के बीच बकाया भुगतान का मामला सुलझने के कगार पर है. सोमवार को पूरा हिसाब- किताब शुरू हो जाएगा. इसे भी पढ़ें - शर्मनाक">https://lagatar.in/shameful-vivek-vihar-gangrape-case-men-were-raping-women-were-provoking-nine-accused-arrested/">शर्मनाक

: विवेक विहार गैंगरेप केस, पुरुष कर रहे थे रेप,  उकसा रही थीं महिलाएं, नौ आरोपी गिरफ्तार

2016 से DVC और राज्य सरकार का भुगतान का मामला चल रहा है

बैठक में मौजूद विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि 2016 से DVC और राज्य सरकार का भुगतान का मामला चल रहा है. 2016 में राज्य सरकार ने DVC को जो भुगतान किया था उसमें 11.5 करोड़ ज्यादा भुगतान हो गया था. DVC से इसे बिल में एडजस्ट करने की बात चल रही है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-seeks-reply-on-outsourcing-appointments-in-rims/">झारखंड

हाईकोर्ट ने रिम्स में आउटसोर्सिंग पर हुई नियुक्तियों पर मांगा जवाब

बैठक में डीवीसी चेयरमैन के साथ उनका पूरा बोर्ड मौजूद था

डीवीसी कमांड एरिया में बिजली कटौती को लेकर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने डीवीसी चेयरमैन को रांची बुलाया था. प्रोजेक्ट भवन में आयोजित बैठक में डीवीसी चेयरमैन के साथ उनका पूरा बोर्ड मौजूद था. वार्ता के दौरान ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार, जल संसाधन विभाग के सचिव, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव के अलावा JBVNL के पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - किशोरगंज">https://lagatar.in/extended-date-tender-for-kishoreganj-nucleus-mall-foot-overbridge-now-tender-will-open-february-4/">किशोरगंज

और न्युक्लियस मॉल फुट ओवरब्रिज के टेंडर का बढ़ा डेट, अब 4 फरवरी को खुलेगा टेंडर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही