Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में बिजली की आंख मिचौनी, कई मोहल्लों में तीन घंटे ठप रही आपूर्ति

Ranchi : हटिया ग्रिड में सीटी ब्लास्ट के कारण 20 घंटे तक एक पावर ट्रांसफार्मर बंद रहा. इसके कारण मंगलवार को रांची में करीब 10 घंटे लोड शेडिंग की गई. दिनभर बाधित बिजली आपूर्ति के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे. हटिया ग्रिड में खराबी के कारण नामकुम ग्रिड भी प्रभावित रहा. सोमवार दोपहर हटिया ग्रिड का तीन पावर ट्रांसफार्मर बंद हो गया था और ग्रिड से आपूर्ति बंद हो गई थी. दो पावर ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कर लिया गया था. परंतु एक पावर ट्रांसफार्मर को मंगलवार रात आठ बजे तक चार्ज किया गया.

फुल लोड बिजली मिलने का फायदा नहीं

हालांकि नामकुम और हटिया सहित कांके ग्रिड को फुल लोड बिजली मिल रही है. परंतु नामकुम से हटिया ग्रिड और हटिया से कांके ग्रिड जुड़ा रहने के कारण हटिया में आई समस्या का असर रांची के अन्य हिस्सों में पड़ रहा है. प्रभावित इलाके में वैकल्पिक रूप से नामकुम ग्रिड से बिजली आपूर्ति की जा रही है, परंतु क्षमता से अधिक बिजली आपूर्ति किए जाने के कारण सब स्टेशनों में बिजली कटौती कर सप्लाई की जा रही है. इस वजह से हर एक से दो घंटे के अंतराल में बिजली आ- जा रही है. इसका खामियाजा जनता को उठाना पड़ रहा है, यह सिलसिला देर शाम तक रांची में बना हुआ था. बिजली की आंख मिचौनी के कारण कई मोहल्ले कुछ घंटों के अंतराल पर अंधेरे में पसरा रहा.

केतारी बगान रोड का ट्रांसफार्मर जला

केतारी बगान जाने वाले रेलवे फाटक के पास मंगलवार शाम को 11 केवी के ट्रांसफार्मर में आग लग गई. जिसके कारण स्वर्णरेखा नगर में अंधेरा पसरा रहा. वहीं, सुबह से लेकर शाम तक केतारी बगान में लो वोल्टेज और लोड शेडिंग की समस्या बनी रही. देर रात तक इलाके में बिजली बहाल नहीं हो पायी थी.

लोड शेडिंग से प्रभावित इलाके

पथलकुदवा, आजाद बस्ती, नया टोली, ओल्ड एचबी रोड, कृष्णापुरी, शांति नगर, गढ़ा टोली, कोकर, मेन रोड, हिंदपीढ़ी, चर्च रोड, बहुबाजार, कठर टोली, चुटिया, पिस्का मोड़, रातू, हिनू, हरमू, पुंदाग, कांटा टोली, लालपुर, डंगरा टोली, धुर्वा, हटिया, तुपुदाना, पहाड़ी टोली, कांके सहित अन्य दर्जन भर इलाके प्रभावित रहे.
इसे भी पढ़ें – 335">https://lagatar.in/2235-ponds-will-be-renovated-in-jharkhand-with-335-crores/">335

करोड़ से झारखंड में 2235 तालाबों का होगा जीर्णोद्धार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही