Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर निकाली गई प्रभात फेरी, 10 अक्टूबर तक चलेगा जागरूकता अभियान

Advertisement
Advertisement
Ranchi:  विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला एनसीडी विभाग ने प्रभात फेरी का आयोजन किया. कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय से शुरू हुआ. प्रभात फेरी सिविल सर्जन कार्यालय से लेकर फिरायालाल चौक तक निकाला गया. कार्यक्रम का आयोजन जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ आरएन शर्मा की अध्यक्षता में किया गया. इसमें एएनएमटीसी के स्टूडेंटस और एनसीडी विभाग के कर्मियों ने हिस्सा लिया.

10 अक्टूबर तक वृक्षारोपण, जागरूगता कैंप और तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला का होगा आयोजन

इस मौके पर बताया गया कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस हर वर्ष 10 अक्टूबर को मनाया जाता है. इस वर्ष 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक विश्व मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है. इस वर्ष इसका थीम मेंटल हेल्थ कनेक्ट वीथ नेचर रखा गया है. इसके तहत पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रम जैसे वृक्षारोपण, पेंटिंग प्रतियोगिता, जागरूगता कैंप और तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-NEET-UG">https://lagatar.in/petition-to-cancel-neet-ug-2021-exam-dismissed-supreme-court-said-cannot-trouble-lakhs-of-students/">NEET-UG

2021 परीक्षा रद्द करने की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- लाखों विद्यार्थियों को परेशानी में नहीं डाल सकते

व्यक्ति जब शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से हेल्दी है तभी वह सही मायने में स्वास्थ है- डॉ आरएन शर्मा

कार्यक्रम में प्रभातफेरी के बाद सिविल सर्जन सभागार में डॉ आरएन शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य की महत्ता के विषय में लोगों को जानकारी दी. साथ ही बताया गया कि कोई भी व्यक्ति जब शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से हेल्दी है, तभी वह सही मायने में स्वास्थ है. इसके साथ ही सदर अस्पताल से डॉ वीणा ने भी मानसिक स्वास्थ्य पर लोगों को जानकारी दी. इसे भी पढ़ें-RMC:">https://lagatar.in/rmc-first-dust-will-be-made-available-to-small-then-big-puja-pandals-cleaning-work-will-be-done-on-war-footing/">RMC:

पहले छोटे पूजा पंडालों को मिलेगा डस्ट, युद्धस्तर पर होगा सफाई का काम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही