Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्वी रेलवे के जोनल स्तर की यात्री परामर्श दात्री समिति के चुनाव में प्रदीप अग्रवाल विजयी घोषित

Ranchi : 11 मार्च को चैंबर भवन में ZRUCC, EASTERN RAILWAY के चैंबर की तरफ से प्रतिनिधित्व के लिए  चार सदस्यों के नाम सामने आए. जिसमें अलोक कुमार मल्लिक, प्रदीप कुमार अग्रवाल, संजय अखौरी और  विवेक अग्रवाल शामिल रहे. जिसमें दो नामांकित सदस्य संजय अखौरी एवं विवेक अग्रवाल ने अपना नामांकन वापस ले लिया. चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने बताया कि संजय अखौरी एवं विवेक अग्रवाल ने नाम वापस लेकर फेडरेशन का उदाहरण पेश किया है. चूंकी यह मामला पूर्व रेलवे का था. इसके बाद दो नामांकित सदस्य अलोक कुमार मल्लिक एवं प्रदीप कुमार अग्रवाल के बीच चुनाव पदाधिकारी पवन शर्मा एवं चुनाव सह-पदाधिकारी अंचल किंगर के द्वारा मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई गई. मतदान में कुल 24 कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया. तीन सदस्यों प्रदीप कुमार अग्रवाल, नितिन प्रकाश एवं सोनी मेहता अनुपस्थित थे. 24 कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग करते हुए मतदान किया. चुनाव पदाधिकारी पवन शर्मा एवं सह-पदाधिकारी अंचल किंगर ने प्रदीप कुमार अग्रवाल को विजय घोषित किया एवं उन्हें बधाई दी. सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने भी प्रदीप कुमार अग्रवाल की जीत पर उन्हें बधाई दी. इस चुनाव में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, महासचिव डॉ. अभिषेक रामाधीन, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, आदित्य मल्होत्रा, सह-सचिव रोहित पोद्दार, शैलेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील केडिया एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें : रविवार">https://lagatar.in/sarna-dharma-code-maharally-morhabadi-maidan-on-sunday/">रविवार

को मोरहाबादी मैदान में सरना धर्म कोड महारैली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही